फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: पेट से लेकर डायबिटीज तक की समस्या होगी दूर, नाश्ते में इन अनाजों को जरूर करें शामिल

Mon, 07 Feb 2022 11:52 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 07 Feb 2022 11:52 AM IST
विज्ञापन
best millet for diabetes and weight loss, millet in breakfast
नाश्ते में क्या खाना चाहिए - फोटो : iStock

शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए तीन समय पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी जाती है। इसमें भी सुबह के नाश्ते को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। असल में रात के करीब 7-8 घंटे पेट खाली होता है, ऐसे में शरीर को पर्याप्त ऊर्जा के लिए नाश्ते में पोषक तत्वों से भरपूर आहार की आवश्यकता होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नाश्ते में अगर मोटे अनाजों से तैयार आहार को शामिल किया जाए तो न सिर्फ यह शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति कर सकता है, साथ ही इसमें मौजद गुण कई प्रकार के रोगों के खतरे को  कम करने में भी सहायक माने जाते हैं।



अध्ययनों से पता चलता है कि जौ, रागी, बाजरा, गेंहू और ज्वार जैसे आहार कई तरह के पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत माने जाते हैं। इनका सेवन करना  पेट से लेकर डायबिटीज तक की समस्याओं को ठीक करने में सहायक हो सकता है। डायबिटीज रोगियों के लिए इन अनाजों से बने आहार का सेवन अत्यंत फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इन अनाजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा पेट को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है। आइए जानते हैं कि इन अनाजों को नाश्ते में शामिल करके आप किस तरह से लाभ प्राप्त कर सकते हैं?

best millet for diabetes and weight loss, millet in breakfast
जौ खाने से पाचन रहता है ठीक - फोटो : Pixabay

जौ का सेवन
प्राचीन समय से ही देश में जौ से बनी रोटी और अन्य चीजों का सेवन किया जाता रहा है। जौ में हाई फाइबर की मात्रा पाई जाती है, जो पाचन को ठीक रखने के साथ ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित हो सकती है।  अध्ययनों से पता चलता है कि इस अनाज में कई तरह के विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैं जिससे शरीर को कई तरह से लाभ मिल सकता है। नाश्ते में जौ की रोटी या दलिया खाया जा सकता है।

best millet for diabetes and weight loss, millet in breakfast
ज्वार की रोटी खाना है बेहद लाभदायक - फोटो : Istock

कई पोषक तत्वों से भरपूर है ज्वार
अध्ययनों में ज्वार के सेवन को सेहत के लिए विशेष लाभदायक बताया गया है। पाचन की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए यह अनाज काफी लाभकारी हो सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। फाइबर पाचन को दुरुस्त बनाए रखने के साथ कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करती है। ज्वार को पोटेशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम से भी भरपूर माना जाता है जोकि हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक है। नाश्ते में ज्वार की रोटी का सेवन किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best millet for diabetes and weight loss, millet in breakfast
डायबिटीज में फायदेमंद है बाजरा - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद है बाजरा
डायबिटीज की समस्या के शिकार लोगों के लिए बाजरा सबसे फायदेमंद अनाजों में से एक हो सकता है। बाजरा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है ऐसे में यह शुगर के मरीजों के लिए अच्छा नाश्ता हो सकता है। इसके अलावा इस अनाज में भी फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो इसे पेट के लिए काफी फायदेमंद बनाती है। बाजरे की खिचड़ी के नियमित सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
best millet for diabetes and weight loss, millet in breakfast
रागी के सेवन से दूर होगी कमजोरी - फोटो : iStock

कमजोरी की समस्या दूर करेगी रागी
शरीर में कमजोरी की समस्या से परेशान लोगों के लिए रागी से बने आहार का सेवन करना लाभदायक हो सकता है। रागी को आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है जो शरीर में खून की मात्रा बढ़ाती है जिससे ऊर्जा का स्तर बेहतर बना रहता है। पेट के लिए भी इस अनाज को काफी फायदेमंद माना जाता है, कारण- इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा। नाश्त में रागी का हलवा खाना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed