फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या कोविड वैक्सीन के कारण हो सकता है गर्भपात का खतरा? जानिए अध्ययन में क्या पता चला?

Thu, 16 Sep 2021 11:43 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 16 Sep 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
can covid vaccine cause miscarriage, is vaccine safe in pregnancy
गर्भावस्था में वैक्सीनेशन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन ले चुके लोगों में कोरोना के गंभीर संक्रमण और इसके कारण होने वाली मौत का खतरा कम होता है। तमाम अध्ययनों के बाद देश में कुछ माह पहले गर्भवती महिलाओं को भी टीके देने की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि वैक्सीनेशन को लेकर उड़ रही कुछ खबरों को लेकर लोगों के मन में डर है। रिपोर्टस के मुताबिक कई गर्भवती महिलाएं वैक्सीनेशन इसलिए नहीं कराना चाह रही हैं क्योंकि उन्हें डर है कि यह गर्भपात का कारण बन सकता है। क्या वास्तव में ऐसा है? क्या वैक्सीन गर्भपात का कारण बन सकती है?


गर्भवती महिलाओं पर वैक्सीन के प्रभावों को जानने के लिए अध्ययन कर रही वैज्ञानिकों की टीम ने इस बारे में बड़ा खुलासा किया है। वैज्ञानिकों ने इस तरह की उड़ रही खबरों को अफवाह बताते हुए कहा है कि वैक्सीन गर्भपात का कारण नहीं बनती हैं। आइए इस अध्ययन के बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।

can covid vaccine cause miscarriage, is vaccine safe in pregnancy
सपरक्षित है कोविड वैक्सीन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

गर्भावस्था में वैक्सीनेशन
शोधकर्ताओं ने बताया कि गर्भावस्था में वैक्सीनेशन कराना पूरी तरह से सुरक्षित है। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन गर्भवती महिलाओं ने वैक्सीन की कम से कम एक डोज ले ली है उनमें, अन्य महिलाओं की तुलना में गर्भपात का खतरा कम हो सकता है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और वैक्सीन सेफ्टी डेटालिंक (वीएसडी) के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन को जामा जर्नल में प्रकाशित किया गया है। वैक्सीन, गर्भावस्था पर असर नहीं डालती है।

can covid vaccine cause miscarriage, is vaccine safe in pregnancy
गर्भावती पर वैक्सीन का असर - फोटो : istock

टीके का गर्भावस्था पर नहीं होता है असर
इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 15 दिसंबर 2020 से 28 जून 2021 तक 105,446 महिलाओं की जांच की। इनमें से 13,160 को गर्भपात हो गया था जबकि 92,286 महिलाएं गर्भवती थीं। इनमें से 14.3 प्रतिशत महिलओं ने वैक्सीन की कम से कम एक खुराक ली थी। टीम ने नियत अंतराल पर महिलाओं की स्थिति की जांच की। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि जिन महिलाओं को गर्भपात का सामना करना पड़ा उनमें से ज्यादातर का टीकाकरण नहीं हुआ था। इस रिपोर्ट के आधार पर येल विश्वविद्यालय में प्रसूति और स्त्री रोग विशेषज्ञ हीथर एस लिपकाइंड कहती हैं, इन आंकड़ों का उपयोग गर्भवती महिलाओं में टीकाकरण की आवश्यकताओं को बताने के लिए किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
can covid vaccine cause miscarriage, is vaccine safe in pregnancy
गर्भपात के खतरे को समझिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

गर्भपात के खतरों को समझिए
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि आंकड़े बताते हैं कि सामान्यतौर पर गर्भवती महिलाओं में अनेक कारणों से गर्भपात का खतरा 11-16 प्रतिशत तक का हो सकता है। इस अध्ययन में हमने पाया कि वैक्सीनेशन करा चुकी महिलाओं में गर्भपात की दर सामान्य सीमा के भीतर 12.8 प्रतिशत तक हो सकती है। हालांकि वैक्सीनेशन से गर्भ को नुकसान होता है, यह कहना सही नहीं है। 20 से 29 वर्ष की महिलाओं में गर्भपात का खतरा 9.8 प्रतिशत जबकि 40 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं में यह 28.8 प्रतिशत तक हो सकता है। वैक्सीन से गर्भ पर असर पड़ने के प्रमाम नहीं हैं।

विज्ञापन
can covid vaccine cause miscarriage, is vaccine safe in pregnancy
गर्भावस्था में विशेष सावधानियों की आवश्यकता (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pexels.com

गर्भावस्था में कोविड वैक्सीन की आवश्यकता
शोधकर्ता बताते हैं कि 35 वर्ष या उससे अधिक की उम्र में गर्भधारण करने पर महिलाओं में गर्भपात का खतरा अधिक होता है। कोरोना की वैक्सीन गर्भवती महिलाओं को गंभीर संक्रमण से सुरक्षित रखने में सहायक है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान संक्रमण होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए किसी भी खबर पर ध्यान न देते हुए सभी लोगों को जल्द से जल्द टीकाकरण करा लेना चाहिए। 


--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Spontaneous Abortion Following COVID-19 Vaccination During Pregnancy

अस्वीकरण नोट: यह लेख  रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और वैक्सीन सेफ्टी डेटालिंक (वीएसडी) के शोधकर्ताओं के नेतृत्व में किए गए अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed