फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड से जंग: हृदय रोगियों को दी जाने वाली इस दवा से बच सकती है गंभीर कोरोना संक्रमितों की जान

Tue, 25 May 2021 04:34 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 25 May 2021 04:34 PM IST
विज्ञापन
blood thinner medicine in covid 19, know how it works
खून को पतला करना वाली दवाएं (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media

डॉ सौरभ चौधरी


छाती रोग विशेषज्ञ

 

कोराना की दूसरी लहर ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। दूसरी लहर में संक्रमितों में कई तरह के गंभीर लक्षण भी देखे जा रहे हैं। रोगियों की जान बचाने के लिए डॉक्टर तमाम तरह कोशिशें कर रहे हैं। किसी को ऑक्सीजन देने की जरूरत हो रही है तो किसी को स्टेरॉयड दवाएं। इस बीच ब्लड थिनर यानी खून को पतला करने वाली दवाइयों का उपयोग भी कोरोना के समय में काफी बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक ब्लड थिनर दवाओं की मदद से मध्यम और गंभीर रूप से प्रभावित कोविड संक्रमितों की जान बचाई जा सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कोविड के रोगियों के लिए ब्लड थिनर दवाएं कैसे फायदेमंद साबित हो सकती हैं?
blood thinner medicine in covid 19, know how it works
रक्त के थक्के बनने से रोकती हैं ब्लड थिनर दवाएं - फोटो : Pixabay
ब्लड थिनर दवाओं का क्या उपयोग है?
डॉक्टर बताते हैं कि ब्लड थिनर दवाएं मुख्यरूप से नसों और धमनियों के माध्यम से रक्त के प्रवाह को सुचारू रखने के लिए दी जाती हैं। यह दवाएं रक्त का थक्का बनने से भी रोकती हैं। सामान्यतौर पर हृदय और अन्य रोगियों, जिनमें रक्त का थक्का बनने की आशंका अधिक होती है, उन्हें यह दवाएं दी जाती रही हैं।

 
blood thinner medicine in covid 19, know how it works
कोविड-19 में थ्रोम्बोइम्बोलिज्म फेनोमेना की समस्या - फोटो : iStock
कोविड में ब्लड थिनर दवाओं का उपयोग
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोविड-19 में थ्रोम्बोइम्बोलिज्म फेनोमेना (रक्त का थक्का जमने) के मामले बहुत अधिक देखने को मिल रहे हैं। कोरोना के वायरस फेफड़ों में रक्त के थक्कों का तेजी से निर्माण करते हैं। इन समस्याओं को देखते हुए कोविड के रोगियों को ब्लड थिनर दवाओं की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि जरूरी नहीं है कि कोविड के हर रोगी को इन दवाइयों की आवश्यकता हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
blood thinner medicine in covid 19, know how it works
हर रोगी को नहीं है इन दवाओं की जरूरत - फोटो : social media

खुद से ही न शुरू करें ब्लड थिनर दवाओं का सेवन
डॉक्टरों का कहना है कि रक्त को पतला करने वाली दवाओं का खुद से इस्तेमाल शुरू कर देना खतरनाक हो सकता है। संक्रमण वाले हर रोगी में खून के थक्के जमने की समस्या नहीं देखी जा रहा है, ऐसे में इन दवाओं की आवश्यकता के बिना इस्तेमाल अन्य गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकती है। खून के थक्के जमने की स्थिति का पता लगाने के लिए डी-डिमर और फाइब्रिनोजेन जैसे परीक्षणों का आवश्यकता होती है, इन्हीं रिपोर्टस के आधार पर दवाओं का निर्धारण किया जाता है।

विज्ञापन
blood thinner medicine in covid 19, know how it works
डी-डिमर टेस्ट से रक्त के थक्कों की चल सकता है पता - फोटो : demo pics

खून के थक्कों का पता कैसे किया जाता है?
कोविड की गंभीर स्थितियों में डी-डिमर टेस्ट के माध्यम से रक्त के थक्कों के बारे में पता लगाया जाता है। कोविड के समय यह वायरस फेफड़ों में रक्त के थक्के बनाना शुरू कर देता है, जिसकी वजह से रोगियों को सांस लेने में कठिनाई महसूस होती है। थक्का जमने से रक्त प्रवाह भी बाधित होता है। इस टेस्ट को करने के लिए डॉक्टर ब्लड सैंपल लेते हैं। इस टेस्ट के माध्यम से निर्धारित किया जाता है कि किन रोगियों को ब्लड थिनर दवाओं की जरूरत हो सकती है?

------
नोट: यह लेख छाती रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ चौधरी बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें तथा किसी भी दवा का सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed