फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blindness: कहीं आपकी भी न चली जाए आंखों की रोशनी? ऐसे लक्षणों को न करें अनदेखा वरना बढ़ सकती है परेशानी

Thu, 14 Sep 2023 04:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 14 Sep 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
blindness causes and risk factors, eye health problem and early symptoms in hindi
आंखों में होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock

आंखों को ईश्वर का वरदान माना जाता है, इसी के माध्यम से हम दुनिया को देख रहे होते हैं। हालांकि लाइफस्टाइल और आहार में कई प्रकार की गड़बड़ियों के कारण समय के साथ आंखों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। डॉक्टर कहते हैं, आंखों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता होती है, इस अंग में होने वाली किसी भी समस्या को अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।



ग्लूकोमा और रेटिना की समस्याएं आंखों की रोशनी जाने का भी कारण बन सकती हैं, यही कारण कि इन समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

डॉक्टर कहते हैं, आंखों की छोटी से छोटी समस्याओं पर भी गंभीरता से समय रहते ध्यान दिया जाना चाहिए, अगर आपको कुछ समय से आंखों में किसी प्रकार की दिक्कत का अनुभव हो रहा है तो इस बारे में किसी डॉक्टर की सलाह ले लें। आइए जानते हैं, आंखों की किन समस्याओं को इग्नोर करना अंधेपन जैसी समस्या का कारण बन सकती है?

blindness causes and risk factors, eye health problem and early symptoms in hindi
आंखों की बीमारियों पर दें ध्यान - फोटो : pixa

आंखों की बीमारियां

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आंखों की समस्या किसी भी उम्र के व्यक्तियों को प्रभावित करने वाली हो सकती है, इसलिए जरूरी कि बचपन से ही आंखों की सेहत पर ध्यान दिए जाते रहना चाहिए। बच्चों में ग्लूकोमा की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है, जो समय के साथ अंधेपन के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ होने वाली मोतियाबिंद की समस्या के कारण भी आप अंधेपन के शिकार हो सकते हैं।

आइए जानते हैं कि सभी लोगों को आंखों के किन लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है?

blindness causes and risk factors, eye health problem and early symptoms in hindi
देखने में होने वाली समस्या - फोटो : iStock

आंखों से धुंधला दिखने की समस्या

आंखों से धुंधला दिखाई देना कई प्रकार की बीमारियों का प्रमुख कारण हो सकता है, कुछ मामलों में यह दिक्कत मोतियाबिंद या लेंस में होने वाली किसी अन्य समस्या के कारण भी हो सकती है, जिसमें तुंरत इलाज प्राप्त करना आवश्यक हो जाता है। मोतियाबिंद, आंख के लेंस के आसपास धुंधला हिस्सा बनने की समस्या है, लेंस आंख का स्पष्ट हिस्सा है जो प्रकाश को फोकस करने में मदद करता है। अधिकांश मोतियाबिंद, उम्र बढ़ने के साथ आंखों में होने वाले प्राकृतिक परिवर्तनों के कारण विकसित होते हैं, इसपर ध्यान न दिया जाना अंधेपन का कारण बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
blindness causes and risk factors, eye health problem and early symptoms in hindi
आंखों में होने वाली दिक्कत - फोटो : pixabay

आंखों में नसों की समस्या

आंखों की नसों में होने वाली समस्या आपके देखने की क्षमता को भी प्रभावित करने वाली हो सकती है, ग्लूकोमा ऐसी ही एक बीमारी है, यह आंखों में कई प्रकार की बीमारियों को संदर्भित करता है। ग्लूकोमा का कोई विशिष्ट इलाज नहीं है, हालांकि इसके लक्षणों का समय रहते पता चलना और उसका उपचार प्राप्त करना इस तरह की समस्याओं को ठीक करने और आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
blindness causes and risk factors, eye health problem and early symptoms in hindi
आंखों में दर्द की समस्या - फोटो : iStock

आंखों में अक्सर दर्द की दिक्कत

आंखों की कई बीमारियां दर्द की समस्या को बढ़ाने वाली हो सकती हैं, आंखों में चोट के कारण भी दर्द हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं, आंखों में दर्द का मतलब यह है कि आपकी आंख में दबाव अधिक हो सकता है, यह ग्लूकोमा का संकेत भी हो सकता है। इस प्रकार की समस्या अगर लंबे समय से बनी हुई है तो किसी नेत्र चिकित्सक के पास जाएं तो अपनी आंखों के दबाव की जांच अवश्य कराएं। आमतौर पर ग्लूकोमा धीमी प्रगति दृष्टि हानि का कारण बन सकती है।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed