फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काली मिर्च का खाने में करें इस्तेमाल और दूर भगाएं बीमारियां

Sun, 20 Oct 2019 12:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 20 Oct 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
black pepper eating benefits for high blood pressure, depression and many more
- फोटो : social media

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और गलत खानपान के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आम बात हो गई है। बहुत से लोग तो इस समस्या पर ज्यादा ध्यान भी नहीं देते हैं। लेकिन स्वास्थ्य की लापरवाही उनके लिए जानलेवा साबित होती है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि बहुत से लोगों को पता ही नहीं होता है कि उन्हें उच्च रक्तचाप की शिकायत है। अगर आपके डाक्टर ने आपको हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत बताई है। तो समय है कि इसे नियंत्रित किया जाए। इसके लिए ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है क्योंकि रसोई में रखें कुछ मसाले इसे कम करने में बहुत मदद कर सकते हैं। इसी में एक है काली मिर्च। तो चलिए जानें काली मिर्च का इस्तेमाल कैसे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से निजात दिला सकता है।


 
black pepper eating benefits for high blood pressure, depression and many more
- फोटो : social media
छोटी मिर्च के बड़े फायदे

देखने में छोटी-छोटी गोल काली मिर्च को खाने से सेहत को बहुत सारे फायदे होते हैं। लेकिन हम में से बहुत से लोग इसके फायदे से अंजान होते हैं। इस मिर्च में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, कैरोटिन, थाईमन जैसे पोषक तत्व होते हैं। काली मिर्च में पाए जाने वाला पाइपराइन तत्व भोजन पचाने में मदद करता है और पेट की कई बीमारियां ठीक करने में भी कारगर है। यह पेट में पाए जाने वाले हाइड्रोक्लोरिक एसिड का स्राव तेज करता है, जिससे पाचन अच्छे से हो सके। पाइपराइन तत्व कैंसर से बचाव में भी काम आता है।" 


 
black pepper eating benefits for high blood pressure, depression and many more
- फोटो : social media
बहुत सी बीमारियों से होता है बचाव

कालीमिर्च का सेवन करने से मलेरिया, दांतों में दर्द, सर्दी-जुकाम, पेट में गैस, डिप्रेशन और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर भगाता है। कालीमिर्च प्लेटलेट्स के साथ मिलकर खून के थक्कों को बनने से रोकती है, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
black pepper eating benefits for high blood pressure, depression and many more
- फोटो : social media
कैसे करें काली मिर्च का इस्तेमाल

हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी में काली मिर्च का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है कि एक गिलास पानी में आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर पिएं तो किसी भी इंसान का ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो सकता है। दिनभर में किसी भी रूप में काली मिर्च का सेवन करना फायदेमंद है। चाहे वो चाय में डालकर पीना हो या फिर खाने में। 


 
विज्ञापन
black pepper eating benefits for high blood pressure, depression and many more
कब्ज और सर्दी-जुकाम में भी करता है फायदा

काली मिर्च के सर्दी जुकाम में फायदे के बारे में तो लगभग सभी जानते हैं। इसके साथ ही ये छोटी मिर्च पेट की भी बहुत सी बीमारियों में राहत दिलाती है। अगर किसी को पेट में गैस या बदहजमी, बवासीर और दमा है तो काली मिर्च खाना फायदेमंद होता है। डिप्रेशन में काली मिर्च का सेवन करने से शरीर में मूड को अच्छा करने वाले सेरोटोनिन हार्मोन का स्त्राव होता है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed