फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खजूर के फायदे: खून की कमी हो या फिर शरीर में कमजोरी, ऐसे मिल सकता है लाभ

Tue, 03 Aug 2021 03:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Aug 2021 03:47 PM IST
विज्ञापन
Benefits of date palm Dates khajur can help in removing weakness in the body and anemia
खजूर के फायदे - फोटो : social media

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में दूसरों के लिए तो छोड़ो, लोगों के पास अपने लिए भी ठीक से समय नहीं होता है। लोग अपने काम के पीछे इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वे अपने खानपान का भी ठीक ढंग से ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिसकी वजह से फिर वे कई बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। अगर हमें स्वस्थ रहना है और बीमारियों से दूर रहना है तो हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही एक अच्छी दिनचर्या अपनाकर भी हम खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। कई बार लोगों को खून की कमी होने लगती है, तो कई बार समय पर खानपान न खाने की वजह से कमजोरी तक होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट को ठीक ढंग से और समय पर लें। ऐसे में आपकी मदद खजूर भी कर सकता है। बस आपको इसका सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके गजब के फायदों के बारे में।

Benefits of date palm Dates khajur can help in removing weakness in the body and anemia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खून की कमी

  • जब व्यक्ति के शरीर में आयरन की कमी होती है, तो एनीमिया की स्थिति बन जाती है। वहीं, खजूर में आयरन की उच्च मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर खजूर का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो आप एनिमिया से बच सकते हैं और आपके शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है।
Benefits of date palm Dates khajur can help in removing weakness in the body and anemia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आंतों के कीड़े और दिल

  • कई बार लोगों की आंत में कीड़े हो जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप अगर सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे इन कीड़ों को खत्म करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा खजूर के सेवन से आपका दिल भी मजबूत बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits of date palm Dates khajur can help in removing weakness in the body and anemia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कब्ज की समस्या

  • अगर आप पेट की समस्या या कब्ज जैसी दिक्कत से जूझ रहे हैं, तो आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज जैसी दिक्कत को दूर करने में, मल त्याग को बढ़ावा देने में और आपके पाचन तंत्र में सुधार करने में आपकी मदद कर सकता है। इसलिए रोजाना आप खजूर का सेवन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Benefits of date palm Dates khajur can help in removing weakness in the body and anemia
Weakness - फोटो : istock

कमजोरी और तनाव

  • खजूर आपके तनाव और कमजोरी को दूर करने में भी आपकी मदद कर सकता है। यही नहीं, खजूर दिल की बीमारियों, हाइपरटेंशन, दिल के दौरे आदि के जोखिम को कम करने में भी लाभदायक होता है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed