फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: कोरोना काल में इस औषधि का सेवन है विशेष लाभकारी, इम्युनिटी बढ़ाने और डायबिटीज में भी फायदेमंद

Thu, 06 Jan 2022 11:33 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Jan 2022 11:33 AM IST
विज्ञापन
benefits of ashwagandha for immune system, ashwagandha ke fayde in hindi
अश्वगंधा के स्वास्थ्य लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

दुनियाभर में वर्षों से तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन किया जाता रहा है। अश्वगंधा ऐसी ही एक औषधि है जिसे सेहत के लिए विशेष लाभकारी माना जाता रहा है। अश्वगंधा के सेवन को लेकर आयुर्वेद में विशेष जिक्र मिलता है, इसे एडाप्टोजेन के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिसका अर्थ है कि यह तनाव को प्रतिबंधित करने के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। इसके अलावा अश्वगंधा शरीर और मस्तिष्क के लिए भी कई अन्य प्रकार से लाभदायक मानी जाती है। यह मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ावा देने के साथ, ब्लड शुगर और कोर्टिसोल के स्तर को नियंत्रित रखने में भी फायदेमंद हो सकती है।



आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को अश्वगंधा का सेवन जरूर करना चाहिए। कोरोना के इस दौर में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने में भी इस औषधि को काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में अश्वगंधा के सेवन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

benefits of ashwagandha for immune system, ashwagandha ke fayde in hindi
डायबिटीज रोगियों के लिए अश्वगंधा के फायदे - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
कई अध्ययनों में पाया गया है कि अश्वगंधा, रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में प्रभावी हो सकती है। एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन में पाया गया कि इससे इंसुलिन स्राव में वृद्धि होती है और मांसपेशियों की कोशिकाओं में इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है। इसके अलावा मानव अध्ययनों में पाया गया है कि यह स्वस्थ और मधुमेह पीड़ित दोनों में, रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में सहायक औषधि हो सकती है।

benefits of ashwagandha for immune system, ashwagandha ke fayde in hindi
तनाव कम करने में अश्वगंधा के लाभ - फोटो : Pixabay

तनाव और चिंता को कम करने में लाभदायक
अश्वगंधा को तनाव-चिंता को कम करने के लिए वर्षों से प्रयोग में लाया जाता रहा है। मानव अध्ययनों से पता चला है कि यह तनाव और चिंता विकार वाले लोगों में लक्षणों को कम करने में मददगार औषधि हो सकती है। 6-सप्ताह तक किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि अश्वगंधा लेने वाले 88 फीसदी लोगों को चिंता की समस्या कम महसूस हई। मानसिक शांति को बढ़ावा देने में भी इसे लाभदायक पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of ashwagandha for immune system, ashwagandha ke fayde in hindi
इम्युनिटी को बढ़ाने वाले उपाय - फोटो : Pixabay

इम्युनिटी को बढ़ावा देने में सहायक
अश्वगंधा को शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञ सबसे कारगर औषधियों में से एक मानते हैं। यह जैविक रूप से सक्रिय पदार्थों, अमीनो एसिड, पेप्टाइड्स, लिपिड और न्यूक्लिक एसिड से समृद्ध होती है, जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ावा देने में सहायक है। यह रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के साथ तनाव हार्मोन को कम करने में भी मदद करने वाली औषधि है।



----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed