{"_id":"5e2c569c8ebc3e4b43353635","slug":"benefit-of-gond-gum-herb-home-remedies-for-likoria-periods-women-problem-strong-power","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चुस्ती-फूर्ति बढ़ाकर शरीर को फौलाद बना देता है गोंद, महिलाओं की समस्या के लिए है चमत्कारी उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
चुस्ती-फूर्ति बढ़ाकर शरीर को फौलाद बना देता है गोंद, महिलाओं की समस्या के लिए है चमत्कारी उपाय
गोंद का नाम तो आपने सुना ही होगा, इसके लड्डू भी खाए होंगे। कई लोगों के मन में यह सवाल होता होगा कि ये गोंद आखिर है क्या? दरअसल पेड़ के तने में चीरा लगने पर निकलने वाला पदार्थ गोंद है। कीकर या बबूल का गोंद पौष्टिक होता है। सर्दियों के मौसम में गोंद के सेवन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर में गर्मी बनाए रखता है। गोंद का सेवन दिमागी तरावट और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं में भी बहुत फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं इसके और कई सारे फायदे:
2 of 6
गोंद के लड्डू
- फोटो : social media
गोंद के लड्डू के साथ दूध का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप बीमार होने से बच पाएंगे। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और साथी ही मांसपेशियों को भी। खास तौर से रीढ़ की हड्डी के लिए गोंद का सेवन बेहद फायदेमंद है।
3 of 6
weakness
रोजाना भुनी हुई गोंद का सेवन करना हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है। हृदय संबंधी अन्य रोगों के लिए भी यह फायदेमंद है। कमजोरी को दूर करने के लिए भी गोंद के लिए बेहद लाभदायक है। यह थकान, चक्कर आना और माइग्रेन जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
गर्भवती महिलाओं के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। इस समय यह रीढ़ की हड्डी की मजबूती के लिए जरूरी है और मां का दूध बढ़ाने में लाभकारी होता है। महिलाओं में पीरियड्स संबंधी समस्याओं और डिलवरी के बाद होने वाली कमजोरी, ल्यूकोरिया और अन्य समस्याओं को भी यह ठीक करता है।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कब्ज के मरीजों के लिए गोंद का सेवन मददगार साबित होता है। दिन में 1 बार इसका सेवन आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है। शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए भी गोंद के लड्डू या पंजीरी का सेवन किया जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।