फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: बच्चों को कोरोना से कैसे बचाएं? आयुष मंत्रालय ने बताए पांच नियम

Tue, 15 Jun 2021 02:14 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 15 Jun 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
ayush ministry issue guidelines to protect to the children from coronavirus third wave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

देश में कोरोना के मामले अब काफी हद तक कम हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 60 हजार 471 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 2,726 लोगों की मौत हुई है। हालांकि इस बीच जानकारों का मानना है कि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की संभावना है और इससे निपटने के लिए कई राज्यों ने पहले ही अपनी कमर भी कस ली है। वैसे कहा तो यह भी जा रहा है कि तीसरी लहर में बच्चे अधिक प्रभावित होंगे। दूसरी लहर में भी पहली लहर की अपेक्षा काफी संख्या में बच्चे संक्रमित हुए। ऐसे में सरकार ने बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है और साथ ही आयुष मंत्रालय ने बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। आइए जानते हैं कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए आयुष मंत्रालय ने कौन से उपाय बताए हैं... 

ayush ministry issue guidelines to protect to the children from coronavirus third wave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मास्क है जरूरी 

  • आयुष मंत्रालय के मुताबिक, बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए जो सबसे जरूर उपाय है, वो है मास्क का इस्तेमाल। बच्चों के शरीर में वायरस को जाने से रोकने के लिए यह जरूरी है कि उन्हें मास्क पहनाएं, खासकर तब जब वे कहीं बाहर जा रहे हैं। चूंकि ज्यादा छोटे बच्चों को तो मास्क पहना नहीं सकते, लेकिन पांच से 18 साल तक के बच्चों के लिए मास्क अनिवार्य है। दो से पांच साल तक के बच्चों को भी मास्क पहना सकते हैं, लेकिन इस दौरान अभिभावकों को उनपर नजर रखनी होगी। 
ayush ministry issue guidelines to protect to the children from coronavirus third wave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : i stock

बच्चों को बाहर न जाने दें 

  • बच्चों को कोरोना का संक्रमण न हो, इसके लिए तो जरूरी है कि उन्हें घर से कहीं बाहर निकलने ही न दें। अभिभावकों के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों के साथ कहीं भी यात्रा करने से बचें। चूंकि घर में अधिक बैठे रहने से मानसिक तौर पर भी दिक्कतें आती हैं, लेकिन इसका सबसे अच्छा उपाय है कि उनको घर-परिवार और उनके दोस्तों से वीडियो कॉल के जरिये संपर्क में रखें, ताकि उनका मन लगा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ayush ministry issue guidelines to protect to the children from coronavirus third wave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाथ धोने की आदत डलवाएं 

  • वायरस और बैक्टीरिया जनित किसी भी बीमारी से बचने का सबसे अच्छा उपाय है हाथों को अच्छे से साबुन-पानी से धोना। बच्चों को भी यह आदत डलवाएं। इससे संक्रमण से बचने में मदद मिलेगी। हालांकि कई बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो बार-बार हाथ धोने से कतराते हैं, इसके लिए राजी नहीं होते हैं, तो इसके लिए उन्हें उनकी कोई पसंदीदा चीज देने का वादा करें, जिससे वो हाथ धोने की आदत डाल लें। 
विज्ञापन
ayush ministry issue guidelines to protect to the children from coronavirus third wave
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बच्चों के लिए जरूरी हैं ये पांच नियम

  • बच्चों को पीने के लिए हल्का गुनगुना पानी दें
  • दो साल से अधिक उम्र के बच्चे को सुबह और रात को ब्रश करवाएं
  • अधिक छोटे बच्चे हैं तो नियमित रूप से तेल से उनकी मालिश करें, उनके नाक में तेल डालें   
  • पांच साल से अधिक उम्र के बच्चे को गुनगुने पानी से गरारा कराएं
  • पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को उनकी क्षमता के अनुसार योग कराएं 

स्रोत और संदर्भ:   
Home care guidelines for children and Advisory for AYUSH Practitioners about prophylactic care in Children during the COVID-19 Pandemic 
https://main.ayush.gov.in/event/home-care-guidelines-children-and-advisory-ayush-practitioners-about-prophylactic-care 

अस्वीकरण नोट: यह लेख आयुष मंत्रालय द्वारा बच्चों के लिए जारी की गई गाइडलाइन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed