फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने दिन के खाने में आयुर्वेद की बताई ये पांच चीजें आज से ही करें शामिल

Mon, 12 Aug 2019 04:31 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Mon, 12 Aug 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
ayurveda says these 5 things you must add in your  daily diet
- फोटो : instagram

हिन्दुस्तान की सभ्यता में प्राचीन समय से ही आयुर्वेद रचा बसा हुआ है। आयुर्वेद में शरीर के विभिन्न रोगों के लिए तीन दोषों को जिम्मेदार माना गया है। वात, पित्त और कफ। शरीर में इन तीनों दोषों की कमी या अधिकता होने पर ही कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। अगर शरीर को स्वस्थ रखना है तो सही आहार लेना होगा। क्योंकि आहार गलत होगा तो कोई दवाईयां असर नहीं करेंगी और अगर आप अपने भोजन में आयुर्वेदिक तत्वों को शामिल करते हैं तो आपको किसी तरह के उपचार की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आयुर्वेद में बताए गए आहार का नियमित सेवन करने से शरीर में बीमारियों के होने की संभावना घट जाती है। आगे की स्लाइड में जाने की कौन से वो आहार हैं जिन्हें आयुर्वेद के नियमों के अनुसार खाना चाहिए।

 

ayurveda says these 5 things you must add in your  daily diet
घी
आयुर्वेद में शुद्ध देसी घी को बटर से ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। घी का नियमित सेवन करने से ये शरीर के दूषित पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। ये बाजार में मिलने वाले बटर से ज्यादा आसानी से पच जाते हैं।

 

ayurveda says these 5 things you must add in your  daily diet
गर्म दूध
दूध पीना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।  लेकिन गर्म दूध की अपेक्षा ठंडा दूध पचने में थोड़ा ज्यादा समय लेता है। आयुर्वेद कहता है कि गर्म दूध शरीर में सभी तरह के दोषों में संतुलन बनाकर रखता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
ayurveda says these 5 things you must add in your  daily diet
अदरक
अदरक का प्रयोग भारतीयों के लगभग हर खाने की चीज में किया जाता है। आयुर्वेद बताता है कि अदरक बहुत सारी बीमारियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे सर्दी-जुकाम में तो इसका प्रयोग किया ही जाता है, इसके साथ ही पीरियड में होने वाली तकलीफों में भी इसको दवा के तौर पर प्रयोग किया जाता है।

 

विज्ञापन
ayurveda says these 5 things you must add in your  daily diet
गर्म पानी
आयुर्वेद में गर्म पानी पीने के बहुत से फायदे बताए गए हैं। इसको पीने से शरीर के दूषित पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती हैं। अगर कोई नियमित रुप से हर घंटे गर्म पानी का सेवन करता है तो इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम सही रहता है और त्वचा चमकदार बनी रहती है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed