फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asthma Risk: क्या महिलाओं में ज्यादा खतरनाक होता है अस्थमा का अटैक? कैसे करें इससे बचाव

Sat, 14 Feb 2026 08:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 14 Feb 2026 08:09 PM IST
सार

 पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अस्थमा होने का खतरा दो गुना तक अधिक हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इस रोग के बारे में जानने और बचाव के तरीकों का पालन करते रहने की सलाह देते हैं।
 

विज्ञापन
asthma risk factors in women know how to avoid asthma attacks
अस्थमा की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : Freepik

अस्थमा हमारे फेफड़ों को प्रभावित करने वाली बीमारी है जिसमें सांस लेने में कठिनाई के साथ घरघराहट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अस्थमा, एक क्रोनिक बीमारी है जो समय के साथ बढ़ती जाती है और इसके इलाज के साथ निरंतर बचाव के उपाय करते रहना जरूरी हो जाता है। सांस की ये समस्या किसी भी लिंग-उम्र वालों को हो सकती है।



अध्ययनों में पाया गया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अस्थमा होने का खतरा दो गुना तक अधिक हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इस रोग के बारे में जानने और बचाव के तरीकों का पालन करते रहने की सलाह देते हैं।

आइए जानते हैं कि यह रोग महिलाओं को कैसे अलग तरह से प्रभावित करने वाला हो सकता है?

asthma risk factors in women know how to avoid asthma attacks
महिलाओं में अस्थमा का खतरा - फोटो : Adobe Stock

महिलाओं में अस्थमा अटैक का खतरा अधिक

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, महिलाओं में हार्मोन असंलुतन के कारण इसके कुछ लक्षण, पुरुषों की तुलना में गंभीर हो सकते हैं। युवावस्था और शुरुआती माहवारी वाले दिनों में महिलाओं में अस्थमा की समस्या होने का खतरा अधिक हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन अस्थमा के लक्षणों से जुड़ी प्रतिरक्षा कोशिकाओं को बाधित कर सकता है जिसके कारण फेफड़ों में सूजन और बलगम का उत्पादन बढ़ जाता है।

हालांकि सभी महिलाओं में यह खतरा हो, यह जरूरी नहीं है।

asthma risk factors in women know how to avoid asthma attacks
फेफड़ों की बीमारी - फोटो : Adobe Stock

एस्ट्रोजेन हार्मोन का असर

शोधकर्ताओं ने पाया टेस्टोस्टेरोन के अलावा एस्ट्रोजेन जैसे हार्मोन्स का भी वायुमार्ग पर लगभग उसी तरह का प्रभाव होता है जैसा कि एलर्जी और हे फीवर का। अस्थमा के लक्षणों को ट्रिगर करने में एस्ट्रोजेन का उतार-चढ़ाव भी जिम्मेदार है।

जॉर्जिया के मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर, क्रिस्टियाना दिमित्रोपोलो-कैट्रावस के अनुसार एस्ट्रोजेन के स्तर में उतार-चढ़ाव उन प्रोटीन को सक्रिय कर सकता है जो इंफ्लामेटरी प्रतिक्रिया पैदा करते हैं। युवावस्था में महिलाओं में इस हार्मोन से संबंधित जटिलताएं अधिक देखी जाती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
asthma risk factors in women know how to avoid asthma attacks
फेफड़ों को कैसे हेल्दी रखें - फोटो : Freepik.com

बचाव के उपायों को लेकर बरतें सावधानी

डॉक्टर्स के मुताबिक, अस्थमा से पीड़ित महिलाओं को मौसम में परिवर्तन के कारण होने वाली दिक्कतों और विशिष्ट एलर्जी को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए।
 

  • मासिक धर्म चक्र के दौरान हार्मोन के स्तर में होने वाले बदलाव के कारण वायुमार्ग की स्थिति प्रभावित हो सकती है।
  • गर्भावस्था और रजोनिवृत्ति के समय ये दिक्कतें और अधिक हो सकती हैं।


पुरुषों और महिलाओं में अस्थमा के लक्षण ज्यादा अलग नहीं होते हैं पर रोग की गंभीरता और इसके ट्रिगर होने का जोखिम जरूर भिन्न और गंभीर हो सकता है। सभी महिलाओं को इन जोखिमों से बचाव के उपाय करते रहना चाहिए। 




-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed