फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anemia Risk: एनीमिया से बचना है तो सिर्फ आयरन से नहीं चलेगा काम, इन विटामिन्स को भी जरूर बनाएं आहार का हिस्सा

Fri, 23 Feb 2024 02:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Feb 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
anemia risk and prevention in india iron and vitamin c important for anemia
एनीमिया का खतरा - फोटो : istock

एनीमिया, वैश्विक स्तर पर होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, रिपोर्ट्स से पता चलता है कि भारतीय महिलाओं में इसका खतरा अधिक देखा जाता रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यह भारत में 15 से 49 वर्ष की आयु की 57% महिलाओं और छह महीने से 59 महीने के बीच के 67% बच्चों को प्रभावित करती है। एनीमिया की लंबे समय तक बनी रहने वाली समस्या के कारण गंभीर स्वास्थ्य जोखिम भी हो सकते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में आयरन और फोलेट वाली चीजों की कमी से इस समस्या का खतरा हो सकता है, इसके अलावा कुछ बीमारियां भी आपमें एनीमिया के जोखिमों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

एनीमिया, शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं या हीमोग्लोबिन की कमी की समस्या है, ये कोशिकाएं ऊतकों तक ऑक्सीजन ले जाने के लिए आवश्यक मानी जाती हैं। हीमोग्लोबिन, लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है, इसकी कमी होने से कई प्रकार के स्वास्थ्य जोखिमों का खतरा बढ़ सकता है। आहार को ठीक रखकर, भोजन में पौष्टिक चीजों को शामिल करने से एनीमिया से बचाव की जा सकती है।

anemia risk and prevention in india iron and vitamin c important for anemia
भारतीय महिलाओं में एनीमिया का खतरा - फोटो : iStock

आयरन वाली चीजें जरूरी

अध्ययनकर्ता बताते हैं, आहार में आयरन की कमी की स्थिति में आपका शरीर लाल रक्त कोशिकाओं में हीमोग्लोबिन का पर्याप्त स्तर नहीं बनाए रख पाता है जिससे आयरन की कमी और एनीमिया होने का जोखिम बढ़ जाता है। एनीमिया के कारण थकान, कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई, दिल की धड़कनों में अनियमितता, चक्कर आने और शरीर में दर्द बने रहने की समस्या हो सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में आयरन वाली चीजों को शामिल करके एनीमिया के खतरे से बचाव किया जा सकता है, पर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ आयरन का सेवन ही आपके लिए काफी नहीं है, कुछ और पोषक तत्वों की भी नियमित रूप से जरूरत होती है। 

anemia risk and prevention in india iron and vitamin c important for anemia
आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ - फोटो : iStock

आयरन वाली चीजों को बनाए आहार का हिस्सा

एनिमिया के खतरे को कम करने के लिए आयरन की आवश्यकताओं पर जोर दिया जाता रहा है। नट्स-सीड्स के साथ ड्राई फ्रूट्स, साबुत अनाज, पत्तेदार हरी सब्जियां- जैसे पालक और ब्रोकोली, टोफू के सेवन से आयरन की पूर्ति की जा सकती है। आहार में इन चीजों की मात्रा जरूर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसके साथ आपको नियमित रूप से कुछ और विटामिन्स और पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है जो आयरन के बेहतर अवशोषण और शरीर में हीमोग्लोबिन की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए आवश्यक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anemia risk and prevention in india iron and vitamin c important for anemia
विटामिन-सी वाली चीजों को आहार में करें शामिल - फोटो : iStock

विटामिन-सी वाली चीजों का करें सेवन

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि एनीमिया से बचाव के लिए आयरन तो जरूरी है ही पर विटामिन-सी की कमी की स्थिति में शरीर में आयरन का अवशोषण प्रभावित हो सकता है। आयरन ठीक से शरीर में अवशोषित हो सके और इससे अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सके, इसके लिए जरूरी है कि आहार में विटामिन-सी वाली चीजों की भी पर्याप्त मात्रा हो। विटामिन-सी को कोशिकाओं में आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देने में मददगार माना जाता है।

विज्ञापन
anemia risk and prevention in india iron and vitamin c important for anemia
विटामिन बी-12 वाली चीजें जरूरी - फोटो : iStock

विटामिन बी-12 वाली चीजें आवश्यक

एनीमिया की समस्या से बचाव के लिए आवश्यक है कि आप अपने आहार में उन चीजों की भी मात्रा सुनिश्चित करें जो विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करती हैं। विटामिन बी-12 मुख्य रूप से मांस, अंडे और दूध में पाया जाता है, इसलिए जो लोग इस प्रकार के खाद्य पदार्थ नहीं खाते हैं उनमें कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं और कुछ स्थितियों में एनीमिया होने का भी खतरा हो सकता है।

एनीमिया के जोखिमों से बचे रहने के लिए आयरन के साथ विटामिन-सी और बी12 वाली चीजों को भी आहार का हिस्सा जरूर बनाया जाना चाहिए।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed