फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: वैक्सीनेशन के बाद एनाफिलैक्सिस के कारण हुई मौत, जानिए क्या है यह गंभीर समस्या

Tue, 15 Jun 2021 04:50 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 15 Jun 2021 04:50 PM IST
विज्ञापन
anaphylaxis after vaccination, all you want to know about this allergy
कोरोना वैक्सीन के बाद मौत का मामला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

Medically reviewed by-


डॉ शुचिन बजाज
निदेशक
उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स 


कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण को सबसे प्रभावी उपाय के रूप में देखा जा रहा है। 13 जून 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार देश के 22 फीसदी वयस्कों, 45 से अधिक आयु के करीब 42 फीसदी और 60 वर्ष से अधिक आयु के करीब 46 फीसदी लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। इस आधार पर कहा जाए तो देश की 15 फीसदी आबादी को कम से कम एक खुराक जबकि 3.5 फीसदी आबादी को दोनों खुराक मिल चुकी हैं।
इस बीच टीकाकरण के साइड-इफेक्ट्स का अध्ययन कर रही सरकारी पैनल ने वैक्सीन के कारण मौत के पहले मामले की पुष्टि की है। मृतक की उम्र  68 साल बताई जा रही है, उसे  8 मार्च को वैक्सीन लगाई गई थी। विशेषज्ञों ने बताया कि बुजुर्ग में टीकाकरण के बाद एनाफिलैक्सिस के लक्षण देखे गए, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। इस खबर ने लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि आखिर क्या है एनाफिलैक्सिस की समस्या? किन लोगों में वैक्सीनेशन के बाद इस तरह की समस्या के विकसित होने का खतरा हो सकता है?

anaphylaxis after vaccination, all you want to know about this allergy
वैक्सीनेशन के कारण एनाफिलैक्सिस की समस्या - फोटो : PTI

वैक्सीनेशन के बाद सेंटर पर 30 मिनट रुकना जरूरी
भारत सरकार ने एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) को जानने के लिए एक कमेटी गठित की है। इस कमेटी ने वैक्सीन लगने के बाद हुई 31 मौतों की जांच करने के बाद पहली मौत की पुष्टि की है। एईएफआई समिति के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने बताया कि यह कोविड -19 टीकाकरण के बाद एनाफिलैक्सिस से जुड़ी पहली मौत है। इस मौत की पुष्टि ने टीकाकरण के बाद सेंटर पर 30 मिनट तक प्रतीक्षा करने की आवश्यकता पर फिर से जोर दिया है। एनाफिलैक्सिस जैसी अधिकांश प्रतिक्रियाएं इस अवधि के दौरान होती हैं।

anaphylaxis after vaccination, all you want to know about this allergy
एलर्जिक रिएक्शन के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay
क्या है एनाफिलैक्सिस
एनाफिलैक्सिस के बारे में जानने के लिए हमने उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स के निदेशक डॉ शुचिन बजाज से बात की। डॉ शुचिन बताते हैं कि एनाफिलैक्सिस अचानक होने वाली एलर्जी की समस्या है। यह एलर्जी किसी भी चीज से हो सकती है। किसी भी एलर्जी के बाद शरीर में सूजन  होना सामान्य है। एलर्जी के संपर्क में आने के कुछ सेकंड या मिनट के भीतर प्रतिक्रिया हो सकती है। एनाफिलैक्सिस कई मामलों में जानलेवा भी हो सकती है, जैसा कि वैक्सीन के कारण हुई एनाफिलैक्सिस से इस मौत के मामले में देखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
anaphylaxis after vaccination, all you want to know about this allergy
कोरोना टीका लगवाने से पहले कुछ बातों का रखें ध्यान - फोटो : PTI
वैक्सीनेशन के बाद किन लोगों को एनाफिलैक्सिस हो सकती है?
डॉ शुचिन बताते हैं कि जिन लोगों को पहले से ही किसी भी चीज से गंभीर एलर्जी की शिकायत रही है, उन्हें वैक्सीन लगवाने के बाद एनाफिलैक्सिस जैसी दिक्कत होने का खतरा ज्यादा होता है। जिन लोगों को पहले से ही खाने की किसी चीज, ब्रश या धूल आदि से गंभीर एलर्जी रही हो,  उन लोगों में एनाफिलैक्सिस होने की आशंका अधिक होती है। ऐसे लोगों को विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए।
 
विज्ञापन
anaphylaxis after vaccination, all you want to know about this allergy
एनाफिलैक्सिस के कारण सांस नली में हो सकती है सूजन - फोटो : iStock

डॉ शुचिन बताते हैं कि एनाफिलैक्सिस एक गंभीर समस्या है, इसके कारण कुछ लोगों को शॉक लगने या सदमे में जाने का भी खतरा हो सकता है। एनाफिलैक्सिस, वायुमार्ग में गंभीर सूजन का कारण बन सकती है, जिसके कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगती है। कभी-कभी, यह दिल के दौरा पड़ने का कारण भी बन सकती है। ये सभी जटिलताएं घातक हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed