फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माइग्रेन की समस्या में करें सोयाबीन का सेवन और भी हैं फायदे

Sun, 17 Jan 2021 05:57 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 17 Jan 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
advantages of soyabean in hindi
सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल भी कई सारे लोग करते हैं - फोटो : Social Media

भारत के कई क्षेत्रों में सोयाबीन की खूब खेती होती है। सोयाबीन दो प्रकार की आती है। सोयाबीन के तेल का इस्तेमाल भी कई सारे लोग करते हैं। सोयाबीन का सेवन स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अनुकुल है। सोयाबीन में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि हमारे बाल, त्वचा और स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। सोयाबीन का स्वाद भी अच्छा होता है जिस वजह से यह कई तरह के भोजन में भी उपयोग में आता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किस प्रकार सोयाबीन माइग्रेन एवं अन्य समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 

 

 

 

  

 

 

 

advantages of soyabean in hindi
सोयाबीन में फोलेट पाया जाता है - फोटो : pixabay

माइग्रेन का इलाज
जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है या बहुत अधिक सिर दर्द से जो लोग पीड़ित रहते हैं, उन्हें तो नियमित रूप से सोयाबीन का सेवन करना ही चाहिए। सोयाबीन में फोलेट पाया जाता है, जो कि मस्तिष्क को सुचारू रूप से चलाने में सहायता करता है। इसके साथ ही यदि आप तनाव या अवसाद के शिकार हो चुके हैं तो भी आपको सोयाबीन का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। 

advantages of soyabean in hindi
बालों में सोयाबीन का रस लगाएं - फोटो : Pixabay

बालों के लिए 
सोयाबीन के सेवन से बाल चमकदार एवं मुलायम बनते हैं। सोयाबीन से हेयर मास्क बनाया जाता है जो कि बालों के लिए बहुत अच्छा है। तीन महीने तक बालों में सोयाबीन का रस लगाएं जिससे कि बाल एकदम लाजवाब दिखने लगते हैं। खाने में सोयाबीन को शामिल करने से एक से बढ़कर एक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यदि बालों पर सोयाबीन नहीं लगाना चाहते हैं तो भोजन में इसे शामिल कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
advantages of soyabean in hindi
छह महीने तक सोयाबीन का नियमित रूप से सेवन करें - फोटो : pixa

नाखूनों को करे मजबूत
जिन लोगों के नाखून कमजोर होते हैं, उन्हें भी सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। पीले एवं कमजोर नाखून से कई लोग परेशान रहते हैं। छह महीने तक सोयाबीन का नियमित रूप से सेवन करें और परिणामस्वरूप आपके नाखून खुद ही मजबूत हो जाएंगे। सोयाबीन नाखूनों को नमी देता है। सोयाबीन के रस में नाखूनों को डूबोने से नाखून संबंधित हर समस्या से छुटकारा मिलता है। 

 

विज्ञापन
advantages of soyabean in hindi
सोयाबीन में अच्छी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है - फोटो : social media
उच्च रक्तचाप से छुटकारा
शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी हो जाने से रक्तचाप की समस्या होती है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को ऐसा भोजन जरूर करना चाहिए जो कि पोटेशियम से भरपूर हो। सोयाबीन में अच्छी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो कि हमारे रक्तचाप को संतुलित रखता है। इसलिए अपने नाश्ते या भोजन में किसी तरह से सोयाबीन को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से बार-बार उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed