{"_id":"60b1f6ad197f3c5da072a973","slug":"advantages-of-eating-muskmelon-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में इस फल के सेवन से बढ़ सकती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता और भी हैं फायदे ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गर्मियों में इस फल के सेवन से बढ़ सकती है रोग-प्रतिरोधक क्षमता और भी हैं फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Sat, 29 May 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Medically reviewed by Dr. Rajat Salunke
डॉ रजत सालुंके, आयुर्वेदाचार्य
अष्टविनायक क्लीनिक, भोपाल
डिग्री- बी.ए.एम.एस
अनुभव- 13 वर्ष
गर्मियों में खरबूज एक ऐसा फल है, जिसके सेवन से शरीर को ठंडक तो पहुंचती ही है, साथ ही कई सारी बीमारियों का उपचार होता है। खरबूज में कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए और विटामिन-सी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। खरबूज ककड़ी की जाति का ही एक फल है। यह उन फलों में से एक है जिन्हें कि हम ताजा ही खाते हैं। कोरोनाकाल में इसे प्रतिदिन खाना इसलिए आवश्यक है क्योंकि यह हमारे शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। अगली स्लाइड्स से जानिए खरबूजे के उपयोग से कितने फायदे पहुंचते हैं।
2 of 6
इसमें बीटा- केरौटन नामक एक तत्व पाया जाता है
- फोटो : Pixabay
रोग-प्रतिरोधक क्षमता
कई पोषक गुणों से भरपूर इस फल में विटामिन-सी होता है, यही वजह है कि यह आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने में भी बहत लाभकारी है। जो लोग रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए किसी कारण से विटामिन-सी संतरे, आंवले से नहीं ले पाते हैं, उनके लिए खरबूज एक अच्छा विकल्प है। इसमें बीटा- केरौटन नामक एक तत्व पाया जाता है, जो कि रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है।
3 of 6
खरबूजे के बीज का सेवन आपके लिए लाभदायक होगा
- फोटो : iStock
कमजोरी लगना
यदि किसी बीमारी या बुखार के कारण आपके शरीर में बहुत कमजोरी आ गई है तो ऐसी स्थिति में खरबूजे के बीज का सेवन आपके लिए लाभदायक होगा। नियम से रोज इन बीजों को खाएंगे तो कमजोरी जल्द ही दूर होने लगेगी। खरबूज में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो कि हमारे बाल और नाखून को मजबूत बनाता है इसलिए एक सेवन आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
खरबूज में वात शामक गुण पाए जाते हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिद्रा
आजकल अनिद्रा की समस्या बहुत बढ़ गई है। शरीर में वात के अधिक बढ़ जाने से नसों में विकार उत्पन्न हो जाता है। खरबूज में वात शामक गुण पाए जाते हैं। जिसके सेवन से अनिद्रा दूर करने में मदद मिलती है। रात में सोने से 1-2 घंटे पहले खरबूज का सेवन करने से भी नींद अच्छी और गहरी आती है इसलिए इसका सेवन गर्मियों में तो करते ही रहें।
विज्ञापन
5 of 6
लू लगने पर खरबूजों के बीजों को पीसकर सिर और पूरे शरीर पर लगाएं
- फोटो : social media
लू लगना
गर्म हवाओं से अक्सर लू लगने की समस्या होती है। लू लगने पर खरबूजों के बीजों को पीसकर सिर और पूरे शरीर पर लगाएं। लू के कारण अक्सर बुखार आ जाता है और हाथों व अन्य अंगों में जलन महसूस होने लगती है। ऐसे में खरबूज का सेवन करने व उसके बीजों का इस्तेमाल करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। धूप में कहीं बाहर जा रहे हैं तो भी खरबूज खाकर निकलना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।