डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिजीशियन
अनुभव- 25 वर्ष से ज्यादा
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja
कोरोना की दूसरी लहर में भले ही काफी संख्या में केस सामने आ रहे हैं, लेकिन ठीक होने वाले मरीज भी काफी हैं। लेकिन इन मरीजों में फंगल इंफेक्शन के मामले देखे जा रहे हैं, जिसकी वजह से इन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। कोरोना इलाज के दौरान जिन मरीजों को ऑक्सीजन और स्टेरॉयड की ज्यादा मात्रा दी गई है, जो लोग लंबे समय तक आईसीयू में रहे, जिन लोगों का शुगर बढ़ा हुआ है और वो अपनी मर्जी से दवाएं ले रहे हैं आदि। इन सभी को ब्लैक फंगस होने का खतरा ज्यादा होता है। तो चलिए आपको कुछ लक्षण बताते हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना है क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं तो हो सकता है कि ऐसा करना आपको भारी पड़ जाए।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सिर दर्द का लगातार होना
- जो लोग कोरोना को मात देकर लौटे हैं, अगर उन्हें अपने सिर में दर्द लगे और ये दर्द लगातार हो रहा है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे में ये ब्लैक फंगस का शुरुआती लक्षण हो सकता है, क्योंकि फंगस नाक के जरिए हमारे दिमाग तक पहुंच सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
नाक का रंग बदलना और पपड़ी का जमना
- सर्दियों में हम देखते हैं कि ठंड की वजह से हमारी नाक का रंग बदल जाता है और वो लाल हो जाती है, साथ ही नाक में काली पपड़ी भी जम जाती है। हालांकि, ऐसा ठंड की वजह से होता है। लेकिन अगर अभी आपको ऐसा महसूस हो रहा है और आपकी नाक में ये बदलाव देखने को मिल रहा है, तो इसे हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से मिलना बेहतर विकल्प है।
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आंखों में भारीपन
- वहीं, ब्लैक फंगस का असर हमारी आंखों पर भी साफ देखा जाता है। अगर आपकी आंखें लाल हो रही हैं, आंखों में भारीपन है, आंखों में दर्द है, आंखों से लगातार पानी बह रहा है आदि। ऐसी स्थिति में हो सकता है कि ये लक्षण ब्लैक फंगस के हो। इसलिए आपको समय रहते डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
नाक का बंद होना
- जब ब्लैक फंगस हमारे शरीर पर हमला करता है, तो ये सबसे पहले हमारी नाक के जरिए ही हमारे शरीर में घुसने का अपना रास्ता बनाता है। वहीं, गंभीर मामलों में देखा जाता है कि ये हमारे फेफड़ों पर भी अटैक कर देता है। ऐसे में अगर आपकी नाक बंद हो रखी है, आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है या सांस से जुड़ी अन्य दिक्कतें हो रही हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।