फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोगों का उत्साहवर्धन करके इस तरह से बढ़ाइए अपनी रोग- प्रतिरोधक क्षमता

Tue, 01 Dec 2020 01:16 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 01 Dec 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
admire people and boost your immunity in hindi
लोगों का उत्साहवर्धन करने से खुद को भी पहुंचता है लाभ - फोटो : Social Media

कोई जब कुछ बहुत अच्छा काम करता है तो हम उसका उत्साहवर्धन करने के लिए सबसे पहले क्या करते हैं? हम सामने वाले व्यक्ति को कुछ कहने से पहले ताली बजाकर उसे मनोबल बढ़ाते हैं पर क्या आप जानते हैं ताली बजाने से सामने वाले का तो उत्साहवर्धन तो होता ही है आपको भी लाभ पहुंचता है। ताली बजाने से हमारे हाथों के कई सारे पॉइेट्स दबते हैं, जिससे कि हमें कई सारी शारीरिक समस्याओं से राहत मिलती है और ये बात हमारे बड़े-बुजुर्ग बहुत पहले से जान चुके थे इसलिए उन्होंने आरती के दौरान ताली बजाने जैसे नियमों को बनाया। अगली स्लाइड्स से जानते हैं कि ताली बजाने से किस तरह से ठीक होती हैं शारीरिक समस्याएं।


 

 

admire people and boost your immunity in hindi
ताली बजाने से शरीर की सफेद रक्त कोशिकाओं को मजबूती मिलती है - फोटो : Pixabay

रोग-प्रतिरोधक क्षमता का विकास
अच्छी रोग- प्रतिरोधक क्षमता कोई गुण नहीं बल्कि वर्तमान की आवश्यकता है और आश्चर्य की बात तो यह है कि रोग- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए जरूरी नहीं कि आप कुछ विशेष फल, सब्जी, औषधि का सेवन करें। प्रतिदिन कुछ देर के लिए ताली बजाने से यह आपकी रोग- प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सकती है क्योंकि ताली बजाने से शरीर की सफेद रक्त कोशिकाओं को मजबूती मिलती है जो कि बीमारियों से हमारी रक्षा करती हैं।

admire people and boost your immunity in hindi
ताली बजाने से रक्त का प्रवाह सही रहता है

कोलेस्ट्रॉल
इस भागदौड़ भरी जीवनशैली में कोलेस्ट्रोल की समस्या बहुत आम है। लोग कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते ही कई सारी दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं लेकिन ताली बजाकर भी कोलेस्ट्रोल को नियंत्रण में रखा जा सकता है। ताली बजाने से रक्त का प्रवाह सही रहता है और नसों तथा धमनियों में से खराब कोलेस्ट्रॉल सहित सारे अवरोध हट जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
admire people and boost your immunity in hindi
उच्च रक्तचाप की समस्या में 1000 बार ताली बजाना चाहिए

उच्च रक्तचाप और ह्रदय रोग
हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों में भी ताली बजाना बेहद लाभदायक है। हाथों के पॉइंट्स जब लंबे समय तक दबते हैं तो शरीर का ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है। शरीर के 340 में से 29 पॉइंट्स सिर्फ हथेलियों में होते हैं इसलिए ह्रदय संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या होती है उन्हें प्रतिदिन 1000 बार ताली बजाना चाहिए।

विज्ञापन
admire people and boost your immunity in hindi
बालों की समस्या से निजात पाने के लिए कम से कम 50 बार ताली बजाएं - फोटो : getty images

बालों का झड़ना और सर्दी-जुकाम
सर्दियों के मौसम में जुकाम का होना बहुत सामान्य है। इस मौसम में बाल भी कमजोर हो जाते हैं और बहुत ज्यादा झड़ते हैं, जो कि कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन जाता है। ऐसे में परेशान होने की बजाय प्रतिदिन हाथों पर सरसो या खोपरे का तेल लगाएं और कम से कम 50 बार ताली बजाएं। छींक आने पर भी ताली बजाना शुरू करें, थोड़ी देर में सर्दी ठीक हो जाएगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed