डॉ. परवेश मलिक
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
हमारे आसपास कई ऐसी गंभीर बीमारियां हैं, जो हमारी एक छोटी सी गलती की वजह से हमें इनका शिकार बना देती है। इसी में से एक बीमारी है ब्रेन स्ट्रोक, जो कि एक गंभीर स्थिति है। हमारा अनहेल्दी खानपान, हमारे खानपान में पौष्टिक तत्वों की कमी, और रोजाना के कई ऐसे काम जो हमारे दिमाग के लिए खतरा पैदा करते हैं आदि। ये सभी ब्रेन स्ट्रोक के होने के बड़े कारण होते हैं। ब्रेन स्टोक का खतरा सिर्फ पुरुषों को नहीं होता, बल्कि इसका शिकार महिलाएं भी होती हैं। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि हम ब्रेन स्ट्रोक की चपेट में न आएं। हमारी कुछ गलतियां हैं, जो हम जाने-अनजाने करते हैं जिनके कारण हमें ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।
2 of 6
आज का हेल्थ टिप्स: ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
- फोटो : iStock
ये रहे लक्षण
-बातों को समझने और बोलने में परेशानी
-चक्कर आना
-दिमाग का संतुलन खोना
-एक या दोनों आंखों से दिखाई न देना
-आंखों के आगे धुंधला पन छाना
-शरीर के दोनों तरफ, हाथों पर या पैरों का सुन्न होना।
3 of 6
आज का हेल्थ टिप्स: ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
- फोटो : Pixabay
इन चार चीजों से बढ़ता है खतरा:-
धूम्रपान
- अगर आप बीड़ी-सिगरेट का सेवन करते हैं, तो ये हमारे फेफड़ों के साथ-साथ हमें स्ट्रोक जैसी बीमारियों से भी ग्रसित करने का काम करते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि धूम्रपान इस्केमिक स्ट्रोक के लिए आपके जोखिम को लगभग दोगुना तक कर देता है।
4 of 6
आज का हेल्थ टिप्स: ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
- फोटो : Pixabay
शराब
- विशेषज्ञ मानते हैं कि ज्यादा शराब का सेवन करने से भी स्ट्रोक हो सकता है। वहीं, रोजाना दो से ज्यादा ड्रिंक करने से व्यक्ति के शरीर का रक्तचाप बढ़ता है।
5 of 6
आज का हेल्थ टिप्स: ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण
- फोटो : iStock
शारिरिक गतिविधि न करना
- अमूमन देखा जाता है कि लोग शारिरिक गतिविधि से दूर होते जा रहे हैं, जिसकी वजह से उनका मोटापा बढ़ता जा रहा है और यही मोटापा कई बीमारियों को जन्म देने का कारण बनता है। इसी में से एक है स्ट्रोक का जोखिम।