फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी-जुकाम समेत गैस की समस्या को दूर कर देता है लौंग, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे

Mon, 30 Mar 2020 09:34 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 30 Mar 2020 09:34 AM IST
विज्ञापन
5 health benefits of cloves home remedies for obesity
clove

मसालों के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। इससे होने वाले फायदों के बारे में आपने जरूर सुना होगा। हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अनियमित खानपान और गलत जीवनशाली के वजह से ऐसी कई गलतियां करते हैं, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन हर तरह की समस्या के लिए दवा लेना भी ठीक बात नहीं है। हमारे घर की रसोई में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो कई समस्याओं के लिए रामबाण हैं। इन्हीं में से एक लौंग भी है। आज हम आपको लौंग के चमत्कारी फायदों के बारे में बताएंगे...

5 health benefits of cloves home remedies for obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

गैस की समस्या को करे दूर
गलत खानपान और भागदौड़ भरी जिंदगी में गैस की समस्या होना तो आजकल आम बात हो गया है। लेकिन इसके लिए रोज दवा का सेवन ठीक बात नहीं है। यह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। ऐसी समस्या में लौंग एक लाभकारी औषधि की तरह काम करती है। कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास पानी में लौंग तेल की कुछ बूंदे डालकर पीने से काफी आराम मिलता है।

5 health benefits of cloves home remedies for obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सर्दी-जुकाम में
रहन-सहन में बदलाव होने की वजह से कई बार सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है। ऐसे में लौंग का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। गले में खरास या सर्दी-जुकाम की समस्या होने पर मुंह में एक लौंग रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of cloves home remedies for obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मुंह की दुर्गध दूर करे
काफी देर तक भूखे रहने या पायरिया से ग्रसित लोगों के मुंह से हमेशा बदबू आते रहती है। ऐसे में लौंग का सेवन इस समस्या को दूर कर सकता है। इससे आप दांतों का दर्द और मुंह की बदबू को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। आप 40 से 45 दिनों तक रोजाना सुबह लौंग का सेवन करें।

विज्ञापन
5 health benefits of cloves home remedies for obesity
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चेहरे के दाग-धब्बे दूर करे
आपकी सुंदरता को निखारने में भी लौंग काफी फायदेमंद है। यदि आपके चेहरे पर डार्क र्कल या दाग-धब्बे हैं तो लौंग आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आप लौंग के पाउडर को बेसन या किसी फेसपैक के साथ मिलाकर चेहर पर लगा सकते हैं। हां इस बात का जरूर ध्यान रखें कि लौंग के पाउडर को चेहरे पर सीधे न लगाएं। इसकी तासीर बहुत गर्म होती है जिससे आपको जलन की समस्या हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed