फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijayadashami 2019: रावण की 3 पत्नियों से थे 7 पुत्र, ऐसा था पारिवारिक वृक्ष

Tue, 08 Oct 2019 08:00 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 08 Oct 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
father and mother name of ravana and family in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजया दशमी यानी की दशहरा 8 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। मां भगवती की आराधना यानी की नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद दशमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकाधिपति दशानन का वध कर सीता को छुड़ाया था। दशहरे के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाते हुए रावण का पुतला जलाया जाता है। रावण के साथ उसके भाई कुंभकरण और बेटे मेघनाद के भी पुतलों का दहन किया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम और रावण के बीच युद्ध में रावण के भाई विभिषण को छोड़ सभी परिवार वालों की मृत्यु हुई थी। लेकिन बहुत कम ही लोग रावण के पूरे परिवार के बारे में जानते हैं। दशहरे के खास अवसर पर हम आज आपको रावण के पूरे पारिवारिक वृक्ष के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं...

father and mother name of ravana and family in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रावण के माता-पिता
रावण ऋषि विश्वश्रवा और कैकसी का संतान था। कैकसी ऋषि विश्वश्रवा की दूसरी पत्नी थीं। ऋषि विश्वश्रवा की पहली पत्नी इलाविडा थी, जिनसे रावण से पहले कुबेर का जन्म हुआ था।

father and mother name of ravana and family in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

रावण के दादा-दादी
ब्रह्मा के पुत्र महर्षि पुलस्त्य रावण के दादा थें। रावण की दादी का नाम हविर्भुवा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
father and mother name of ravana and family in hindi
रावण - फोटो : amar ujala

रावण के नाना-नानी
रावण के नाना का नाम सुमाली था और नानी का नाम ताड़का था।

विज्ञापन
father and mother name of ravana and family in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रावण के भाई-बहन
रावण के कुल 8 भाई-बहन थे। विभीषण, कुंभकरण, अहिरावण, खर, दूषण रावण के सगे भाई थे। सूर्पनखा और कुम्भिनी रावण की सगी बहनें थीं। इसके अलावा रावण का सौतेला भाई(जो कि रावण से बड़े थे) कुबेर थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed