फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Special Rangoli Design: नहीं आता रंगोली बनाना तो ये ट्रिक्स आएंगी काम, घर दिखेगा खूबसूरत

Fri, 25 Oct 2024 05:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 25 Oct 2024 05:09 PM IST
सार

दिवाली पर वैसे भी बहुत सारे काम होते हैं, ऐसे में रंगोली के लिए टाइम निकालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इसी के चलते हम आपको रंगोली बनाने के कुछ ट्रिक्स आपको बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Diwali Special Rangoli Design Rangoli hacks tips and tricks for Diwali and Dhanteras disprj
रंगोली डिजाइन - फोटो : instagram
Diwali Special Rangoli Design: वैसे तो हर त्योहार पर रंगोली बनाई जाती है, लेकिन जब बात दिवाली की हो तो रंगोली के बिना दिवाली अधूरी है। पांच दिन चलने वाले इस त्योहार में रंगोली का और भी ज्यादा महत्व है। रंगोली को अलग-अलग रंगों और फूलों से भी बनाया जाता है।


ये रंगोली घर की खूबसूरती को तो बढ़ाती ही है, साथ ही इसका धार्मिक महत्व भी होता है। कहा जाता है कि जिस घर के बाहर रंगोली बनी होती है वहां माता लक्ष्मी जी आती हैं। यदि आप रंगोली बनाने में एक्सपर्ट हैं तब तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन परेशानी सामने आती है उन लोगों के सामने जिनको रंगोली बनाना नहीं आता।

दिवाली पर वैसे भी बहुत सारे काम होते हैं, ऐसे में रंगोली के लिए टाइम निकालना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप घर पर आसानी से रंगोली बना सकते हैं। 
Diwali Special Rangoli Design Rangoli hacks tips and tricks for Diwali and Dhanteras disprj
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram

फूलों की पत्तियों का करें इस्तेमाल

अगर आपके पास समय कम है और आपको रंगोली बनानी है तो आप फूलों की पत्तियों की मदद ले सकती हैं। रंग बिरंगे फूलों की पत्तियों से आप खूबसूरत सी रंगोली बना कर तैयार कर सकती हैं। इसकी आउट्लाइन बनाने के लिए आप हरे रंग की पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ ही रंगोली के चारों ओर दीपक जला कर रख दें, इससे रंगोली और भी खूबसूरत लगती है।

Diwali Special Rangoli Design Rangoli hacks tips and tricks for Diwali and Dhanteras disprj
रंगोली डिजाइन - फोटो : Adobe

बाजार में मिलते हैं स्टैंसिल

दिवाली के इतने कामों के साथ अगर आप रंगों के साथ रंगोली बनाने का सोच रही हैं तो स्टैंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए मार्केट से अपनी पसंद का स्टैंसिल लेकर जिस जगह पर रंगोली बनाना चाहते हैं वहां रखें और अपने पसंद के रंगों को इसमें भर दें। फिर ध्यान से स्टैंसिल को हटा दें। इस तरह आपकी खूबसूरत रंगोली आसानी से बन कर तैयार हो जाएगी । 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Special Rangoli Design Rangoli hacks tips and tricks for Diwali and Dhanteras disprj
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
सांचे की मदद से रंगोली करें तैयार

रंगोली टूल्स कम समय में सुंदर सी रंगोली बनाने में मदद करते हैं। अगर आप भी अपने घर में रंगोली बना रही हैं तो आपको ये रंगोली टूल्स बाजार से खरीद लें। इनका इस्तेमाल करके आप भी कम समय में परफेक्ट रंगोली बना कर तैयार कर सकती हैं। 

 

विज्ञापन
Diwali Special Rangoli Design Rangoli hacks tips and tricks for Diwali and Dhanteras disprj
रंगोली डिजाइन - फोटो : Instagram
दीपक से जगमगाएगी रंगोली

यदि आपके पास समय की कमी है तो आप फूल या फिर रंग से कोई साधारण सी डिजाइन बना कर इसके चारों ओर दीए और कैंडल को सजा दें। इससे आपकी सिम्पल सी रंगोली भी खूबसूरत लगने लगेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed