फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Decoration Idea: दिवाली पर इन चीजों के इस्तेमाल से सजाएं घर, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

Fri, 25 Oct 2024 12:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 25 Oct 2024 12:18 PM IST
सार

यहां हम आपको घर को सजाने के कुछ आसान और खूबसूरत आइडिया देने जा हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर को बिल्कुल नया और खूबसूरत लुक दे सकते हैं।
 
विज्ञापन
Diwali 2024 Home decoration ideas to decorate every corner of house this Deepawali
दिवाली पर इन चीजों के इस्तेमाल से सजाएं घर - फोटो : instagram

Diwali Decoration Idea: दिवाली के त्योहार के लिए लोग कई-कई दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। इस मौके पर लोग अपने घरों को खासतौर पर सजाते हैं। तरह-तरह की लाइट्स और दीयों का इस्तेमाल करके घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं।

अब जब दिवाली का त्योहार एकदम नजदीक है और आपको समझ नहीं आ रहा कि इस दिवाली अपने घर को कैसे खास लुक दें, तो हमारे पास आपके लिए कुछ बेहतरीन आइडिया हैं, जिनकी मदद से आप आपने घर को खूबसूरत के साथ-साथ अलग लुक दे सकते हैं। खास बात तो ये है कि इसके लिए आपको अपनी जेब भी ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी। तो चलिए बिना देर किए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिनके इस्तेमाल से आपका घर सजा सकते हैं। 

Diwali 2024 Home decoration ideas to decorate every corner of house this Deepawali
दिवाली पर इन चीजों के इस्तेमाल से सजाएं घर - फोटो : instagram

घर में लगाएं खूबसूरत लैम्प्स

दिवाली के दिन हर कोई अपने-अपने घरों में दीये जलाता है। आप चाहें इस दिवाली आप अपने घर को दीयों के साथ ही लैम्प से भी सजाएं। खूबसूरत लैम्प्स से घर की सजावट करके आप अपने घर को एक दम अलग लुक दें। 

Diwali 2024 Home decoration ideas to decorate every corner of house this Deepawali
दिवाली पर इन चीजों के इस्तेमाल से सजाएं घर - फोटो : instagram

यूनिक फ्लॉवर पॉट

अपने घर में खूबसूरत फ्लॉवर पॉट्स लगाएं और इसके इर्द-गिर्द रोशनी का इंतजाम करें। ये आपके घर की सजावट में चार चांद लगा देंगे। इससे आपके घर की सजावट को एक एलिगेंट लुक मिलेगा। जिसे देखने के बाद कोई भी इस आइडिया को कॉपी करने से खुद को रोक नहीं सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024 Home decoration ideas to decorate every corner of house this Deepawali
दिवाली पर इन चीजों के इस्तेमाल से सजाएं घर - फोटो : instagram

सेल्फी पॉइंट

इस दिवाली आप अपने घर पर एक सेल्फी पॉइंट भी बना सकते हैं। एक ऐसा किनारा जहां खास सजावट की गई हो और आपके दोस्त और परिवार के सदस्य यहां सेल्फी क्लिक करके शेयर करें। इसके लिए आप रंगीन आर्टिफिशियल फूल और पर्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं। डार्क और पेस्टल कॉम्बिनेशन इसके लिए बेस्ट रहेंगे।

विज्ञापन
Diwali 2024 Home decoration ideas to decorate every corner of house this Deepawali
दिवाली पर इन चीजों के इस्तेमाल से सजाएं घर - फोटो : instagram

मेटल शो पीस

दिवाली में घर के कोनों में अलग और खुशी के नए रंग भरना है तो खूबसूरत मेटल के शो पीस इसके लिए बढ़िया ऑप्शन रहेंगे। ये आपके घर को नया और खूबसूरत लुक देंगे। मेटल शो पीस में आपको कई डिजाइन और अट्रैक्टिव पीस आसानी से बाजार में मिल जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed