Diwali 2025 Healthy Eating Tips दिवाली खुशियों, मिठाइयों और पारिवारिक मेल-मिलाप का त्योहार है, लेकिन इसके बाद अक्सर लोग वजन बढ़ने की चिंता में घिर जाते हैं। मगर सच्चाई ये है कि थोड़ी समझदारी से आप डाइटिंग और फेस्टिव मूड दोनों का संतुलन बनाए रख सकते हैं। दिवाली में खाने का मजा भी लें और फिटनेस भी बनाए रखें। थोड़ी सावधानी और सही विकल्प अपनाकर वजन बढ़ने से रोक सकते हैं। खानपान का ध्यान रखने के साथ ही सुबह हल्की वॉक या योगा जारी रखें। देर रात तक खाना न खाएं। हाइड्रेशन पर फोकस रखें और खूब पानी पिएं। साथ ही मिठाई खानी हो तो घर की बनी हेल्दी स्वीट्स चुनें, जैसे गुड़-ओट्स लड्डू या खजूर रोल। आइए जानते हैं दिवाली पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, ताकि वजन की चिंता न रहे।
Diwali 2025 Eating Tips: दिवाली पर क्या खाएं और क्या नहीं, ताकि त्योहार पर न बढ़े वजन
Diwali 2025 Healthy Eating Tips: डाइटिंग पर रहकर भी दिवाली का मज़ा लें। जानिए त्योहार में क्या खाएं, क्या नहीं, और कैसे रखें वजन कंट्रोल में। हेल्दी दिवाली ईटिंग गाइड पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर क्या खाएं?
सूखे मेवे और फल
दिवाली में तरह तरह की मिठाइयां घर आती हैं। अब मीठा खाएं बिना रहा भी नहीं जाता और ऐसे में लोग सेहत का ध्यान रखना भी भूल जाते हैं। हालांकि अगर आप को मीठा खाने का मन है तो मीठे के बदले बादाम, अखरोट, किशमिश, सेब या अनार लें। ये एनर्जी भी देंगे और वजन भी नहीं बढ़ने देंगे।
बेक या ग्रिल्ड स्नैक्स
भारतीय त्योहारों पर पकवान में तली भुनी चीजें अधिक बनती और खाई जाती हैं। ये पाचन के लिए नुकसानदायक होती हैं, साथ ही वजन भी बढ़ा सकती हैं। तले पकवानों की जगह एयर फ्राइड टिक्की या बेक्ड मठरी अपनाएं।
ग्रीन टी या नींबू पानी
त्योहार में पूड़ी, कचौड़ियां और तरह तरह के पकवान बनते हैं। अक्सर लोग त्योहार के लजीज पकवानों का स्वाद चखने के चक्कर में ओवर ईटिंग कर जाते हैं। हालांकि अगर आप इस दौरान ग्रीन टी या नींबू पानी को भी अपनी डाइट में शामिल कर लें तो ये भारी खाने के बाद पाचन को सही रखता है और डिटॉक्स का काम करता है।
प्रोटीन रिच फूड्स
वजन बढ़ने से रोकने के लिए प्रोटीन रिच फूड्स जैसे मूंग दाल, चना, दही या पनीर खाएं। इससे पेट भी भरेगा और ओवरईटिंग से बचेंगे।
दिवाली पर क्या न खाएं?
डीप फ्राइड मिठाइयां
दिवाली के पांच दिन के पर्व में मिठाई खानी जरूरी भी है तो कम सेवन करें और खासकर ऐसी मिठाइयां न खाएं तो डीप फ्राइ करके बनती हैं। जैसे जलेबी, लड्डू, गुजिया या बर्फी जैसी चीजें सीमित मात्रा में ही लें।
शुगर- एडेड ड्रिंक्स
संभव हो तो कोल्ड ड्रिंक्स या पैक्ड जूस का सेवन करने से बचें। ये वजन पर असर डालते हैं। इनकी जगह नींबू पानी या नारियल पानी चुनें।
बचा हुआ खाना
त्योहार में बहुत सारे पकवान और व्यंजन बनते हैं, जो आमतौर पर ज्यादा ही होता है और अगले कुछ दिनों तक बचा रहता है। लेकिन दिवाली के बाद बासी खाना न खाएं, इससे ब्लोटिंग और थकान बढ़ती है।
ओवर स्नैकिंग
जब त्योहार पर परिवार के सभी सदस्य एकत्र होते हैं तो गपशप और एक साथ वक्त बिताना लाजमी है। सब बैठकर साथ में टीवी देखते हैं, बातें करते हैं और इस सब के बीच उनका साथी होता है स्नैक्स। जितना वक्त वह बातचीत करते हैं, या देर रात तक जगते हैं, उतना ही वह अधिक खाते हैं। इसे ही ओवर स्नैकिंग कहते हैं। इससे बचने का प्रयास करें।