Dhanteras 2022 Broom Buying Tips: त्योहारों का मौसम जारी है। दीपों और प्रकाश का पर्व दीपावली 24 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। दिवाली सुख, समृद्धि और संपदा की प्राप्ति का दिन है। दिवाली से पहले धनतेरस और नरक चतुर्दशी मनाई जाती है। इस साल धनतेरस 22 और 23 अक्तूबर को है। धनतेरस के दिन भगवान विष्णु के अवतार धन्वंतरि की पूजा होती है। माता लक्ष्मी और कुबेर जी की भी इस दिन आराधना की जाती है। धनतेरस को बर्तन और सोने-चांदी समेत किसी धातु की वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के पावन मौके पर झाड़ू खरीदने को भी शुभ मानते हैं। कहते हैं इस पावन दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक है। हालांकि अगर आप धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीद रहे हैं तो कुछ खास बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस लेख के माध्यम से जानें धनतेरस में झाड़ू खरीदते समय किन बातों का ध्यान देना चाहिए।
Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीद रहे झाड़ू तो भूलकर भी न करें ये गलती, घर लाते समय रखें इन बातों का ध्यान
सींक और फूल वाली झाड़ू खरीदें
बाजार में कई तरह की झाड़ू बिकती हैं। लेकिन धनतेरस में खास झाड़ू खरीदनी चाहिए। इस पावन दिन पर घर झाड़ू लानी है, तो सीकों और फूल वाली झाड़ू खरीदें। मान्यता है कि इस तरह की झाड़ू खरीदकर घर लाने से धन संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है।
घनी झाड़ू खरीदें
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के लिए बाजार जाएं तो ध्यान रखें कि घनी झाड़ू खरीदें। मान्यता है कि झाड़ू जितनी अधिक घनी होगी, उसका सकारात्मक प्रभाव उतना ही अधिक होता है।
टूटी सींक वाली झाड़ू न खरीदें
अगर धनतेरस पर सींक वाली झाड़ू खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि झाड़ू की सींक टूटी हुई न हों। इस तरह की झाड़ू को खंडित माना जाता है। मान्यता है कि टूटी सींक वाली झाड़ू दरिद्रता ला सकती है।
प्लास्टिक वाली झाड़ू न खरीदें
कहा जाता है कि धनतेरस के दिन प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। प्लास्टिक की झाड़ू इस पावन मौके के लिए उपयुक्त नहीं होती।
Dhanteras 2022: धनतेरस पर सिर्फ पांच रुपये की यह चीज ले आएं घर, मानी जाती है बहुत शुभ