इस साल धनतेरस का त्योहार 2 नवंबर को मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन को बेहद ही शुभ माना जाता है और इस दिन से त्योहारों की शुरुआत हो जाती है। इस दिन लोग अपने-अपने घरों में दीये जलाते हैं और इस दिन को खरीदारी के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग खुद के लिए और अपनों के लिए तोहफे भी खरीदते हैं। इसके अलावा इस दिन सोना-चांदी खरीदना काफी शुभ माना जाता है और साथ ही इस दिन बर्तन खरीदना भी काफी शुभ होता है। लेकिन क्या आप इस दिन झाड़ू खरीदते हैं? चौंकिए मत जनाब, क्योंकि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का अपना अलग महत्व है। झाड़ू खरीदने को काफी शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ बातें हैं जिनका ध्यान भी देना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
Dhanteras 2021: धनतरेस के दिन जरूर ध्यान से खरीद लें झाड़ू, होगी धनवर्षा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन