भारत को सदियों से त्योहारों का देश कहा जाता है क्योंकि सदियों पहले से ही त्यौहार को धूमधाम से मनाने का रिवाज रहा है। नवरात्रि की पूजा और रावण दहन के बाद हम दिवाली की तैयारी में लग जाते हैं। दिवाली लक्ष्मी जी के पूजन का त्योहार है। धन-संपदा और शांति के लिए लक्ष्मी जी का दिवाली पर विशेष पूजन किया जाता है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। समुद्र मंथन के दौरान धनतेरस के दिन भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे। इस वजह से भगवान धनवतंरी को औषधि का जनक भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं...
Dhanteras 2019:इस धनतेरस आकर्षक वॉलपेपर के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजिए शुभकामना संदेश
दिलो में खुशियां, घर में सुख का वास हो,
हीरे मोती से आपका ताज हो,
मिटे दूरियां, सब आपके पास हो,
ऐसा धनतेरस आपका इस साल हो।
धनतेरस की हार्दिक बधाई।
धनतेरस का शुभ दिन आया
सबके लिए खुशियां लाया
लक्ष्मी-गणेश विराजे घर में
सदा रहे सुखों की छाया
धनतेरस की हार्दिक बधाई।
दीप जले तो रोशन जहान हो,
पूरा आपका हर एक अरमान हो,
मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे,
इस धनतेरस पर बहुत धनवान हो।
शुभ धनतेरस।
धन धान्य भरी है धनतेरस,
धनतेरस का दिन है बड़ा ही मुबारक,
माता लक्ष्मी है इस दिन की संचालक,
आओ मिल करें पूजन उनका,
जो हैं जीवन की उद्धारक।
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।