कोरोना वायरस महामारी ने पूरी दुनिया के सामने आर्थिक संकट पैदा कर दी है। ऐसे में लोगों के रोजगार भी खत्म हो रहे हैं। नौकरी चले जाने के बाद आर्थिक संकट में नई नौकरी खोजना बड़ा मुश्किल हो गया है। नौकरी खोजने वालों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के कारण हुई मंदी में अगर आपकी भी नौकरी चली गई है और आप नई नौकरी के तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाने से आपको नई नौकरी खोजने में आसानी होगी। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
लॉकडाउन में जॉब को लेकर न हो परेशान, नई नौकरी खोजने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स
धीरज रखें
वैसे तो नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के बाद परिणाम जानने कि उत्सुकता बढ़ जाती है कि सेलेक्शन होगा या नहीं। वहीं आर्थिक संकट के समय में यह बेकरारी और बढ़ जाती है। ऐसे हालात में आपको धीरज रखने की जरूरत है। कई कंपनियों को अभी तक इस बात का अनुमान नहीं है कि इस महामारी के संकट से बाहर निकलने के बाद उनका बिजनेस चलेगा या नहीं। इसलिए खुलने के बाद कंपनियां कुछ समय ले सकती हैं।
नेटवर्क से जुड़े रहें
यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स एंड येल यूनिवर्सिटी के एक रिपोर्ट के मुताबिक आज के समय में 70 फीसदी नौकरी नेटवर्क के जरिए मिल रही है। इसके लिए आपको सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की जरूरत है। नौकरी दिलाने वाली साइट्स पर अपना प्रोफाइल अपडेट रखें और सीनियर्स के संपर्क में रहें। ऐसा करने से आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है।
सबसे पहले पहुंचें
लॉकडाउन खत्म होने के बाद कई जगह से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। ऐसे में आपको सक्रिय रहने की जरूरत है। अच्छा परिणाम पाने के लिए अभी से इंटरव्यू का अभ्यास करें ताकि इंटरव्यू के समय कॉंफिडेंट रहें।
अनुभव को बढ़ाएं
लॉकडाउन में अनुभव बढ़ाने के लिए पर्याप्त समय है। इसके लिए आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ऑनलाइन ही कई तरह के क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने से आने वाले समय में आपको बहुत फायदा होगा।