फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cabbage Cleaning: बार-बार धोने के बाद भी पत्तागोभी में रह जाते हैं यह खतरनाक कीड़े, जानें सफाई के बेस्ट तरीके

Tue, 28 Jan 2025 10:28 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Jan 2025 10:28 AM IST
सार

Wash Cabbage: आपने अखबारों और पत्रिकाओं में तो पढ़ा ही होगा कि पत्तागोभी में छोटे-छोटे कीड़े पाए जाते हैं। यह इतने बारीक होते हैं कि दिमाग तक को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह आसानी से नजर भी नहीं आते हैं। इसे अच्छे से धोने के बाद भी अगर आप इसे पकाते हैं तो भी यह कीड़े जिंदा ही रह जाते हैं। तो आइए इस खबर में हम आपको पत्ता गोभी साफ करने के सही तरीके के बारे में विस्तार से बताते हैं।

विज्ञापन
Cleaning Tips Of Cabbage Know Right way to wash and to get rid of Harmful worms other details inside disprj
पत्तागोभी - फोटो : freepik.com

Cleaning Tips Of Cabbage: सर्दी हो या गर्मी हरी सब्जियां पूरे साल बड़े ही शौक से खाई जाती है। इसी में एक ऐसी सब्जी है, जो बच्चों से लेकर बड़े और बूढ़ों तक में लोकप्रिय है और हर सीजन में पकाई जाती है। हम बात कर रहे हैं पत्ता गोभी की। पत्तागोभी खाने के कई फायदे हैं। यह आंखों की रोशनी के लिए, अल्सर और कैंसर में असरदार माना जाता है। लेकिन इसे खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर इसे अनदेखा कर दिया जाए तो यह काफी नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। पत्तागोभी में छोटे-छोटे कीड़े पाए जाते हैं। यह इतने बारीक होते हैं कि दिमाग तक को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह आसानी से नजर भी नहीं आते हैं। इसे अच्छे से धोने के बाद भी अगर आप इसे पकाते हैं तो भी यह कीड़े जिंदा ही रह जाते हैं। तो आइए इस खबर में हम आपको पत्ता गोभी साफ करने के सही तरीके के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Cleaning Tips Of Cabbage Know Right way to wash and to get rid of Harmful worms other details inside disprj
पत्तागोभी - फोटो : freepik.com

गर्म पानी से करें साफ
पत्ता गोभी काटने के बाद इसे गर्म पानी से अच्छी तरह धो लेना चाहिए। इसके लिए पत्ता गोभी के ऊपर के तीन लेयर को रिमूव कर देना चाहिए क्योंकि ऊपरी परतों पर मिट्टी जमी होती है। ऐसे में कीड़े होने का खतरा ज्यादा होता है। पत्ता गोभी को एक गर्म पानी के बाउल में डाल दें। फिर उसमें नमक मिलाकर उसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ही पत्ता गोभी को कट कर के पकाएं। इस प्रोसेस से कीड़े मर जाते हैं और आपकी सेहत भी खराब नहीं होती है।

Cleaning Tips Of Cabbage Know Right way to wash and to get rid of Harmful worms other details inside disprj
पत्तागोभी - फोटो : freepik.com
सिरके का कर सकते हैं इस्तेमाल
पत्ता गोभी को अच्छी तरह साफ करने के लिए आप सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नैचुरल कीटनाशक होती है, जिससे सब्जी की सारी गंदगी साफ हो जाती है। इसके लिए आपको एक कंटेनर में गुनगुना पानी लेना होगा। इसके बाद उसमें तीन से चार चम्मच सिरका डालें और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद कपड़े से पोछकर ही सब्जी को काटें और पकाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cleaning Tips Of Cabbage Know Right way to wash and to get rid of Harmful worms other details inside disprj
पत्तागोभी - फोटो : freepik.com

वेजिटेबल सैनिटाइजर भी है असरदार
मार्केट में कई तरह के वेजिटेबल सैनिटाइजर उपलब्ध हैं। यह सब्जियों में मौजूद बैक्टीरिया, कीड़ों को मारने में काफी इफेक्टिव है। आप सब्जी को काटने से पहले अच्छे से इस स्प्रे कर लें और कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद कपड़े से अच्छे से पोछकर ही इस काटे और पकाएं।

विज्ञापन
Cleaning Tips Of Cabbage Know Right way to wash and to get rid of Harmful worms other details inside disprj
पत्तागोभी - फोटो : freepik.com

छिलकों को निकाल कर करें साफ
यह टाइम टेकिंग और सबसे असरदार उपाय है। इसमें पत्ता गोभी के सारे लेयर्स निकालकर एक कंटेनर में रख लें। इसके बाद नमक, बेकिंग सोडा या फिर सिरके वाले पानी से इसे अच्छी तरह से साफ कर लें। यह प्रोसेस काफी इफेक्टिव होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed