फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व महासागर दिवस 2021: इन चार आदतों को अपनाएं और महासागरों को रखें सुरक्षित

Mon, 07 Jun 2021 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 07 Jun 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
World Oceans Day 2021 History Purpose and Significance These four ways can save the oceans
विश्व महासागर दिवस 2021 - फोटो : istock

हमारे जीवन में हर चीज का कुछ न कुछ महत्व जरूर होता है, जैसे- महासागर का। पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा महासागर कवर करता है। समुद्र में कई तरह के जानवर व जीव और पौधों का जीवन है। महासागरों की भूमिका का जश्न मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय कानून 8 जून को विश्व महासागर दिव के रूप में मनाते हैं। हर साल इस दिन के लिए एक थीम होती है और इस साल 2021 की थीम 'द ओशन: लाइफ एंड लावलीहुड' है। इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य है कि मानव जीवन में समुद्र से होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता पैदा की जाए। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सतत विकास के लिए समुद्र और समुद्री संसाधनों का संरक्षण किया जाए। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी चार चीजें करके हम अपने महासागरों को बचा सकते हैं। तो चलिए ये सब हम अगली स्लाइड में जानेंगे...

World Oceans Day 2021 History Purpose and Significance These four ways can save the oceans
विश्व महासागर दिवस 2021 - फोटो : istock

समुद्र तटों की सफाई करना जरूरी

  • हम इंसानों ने अपने वातावरण में काफी कूड़ा-करकट फैला दिया है। जब हम समुद्रों के किनारे घूमने जाते हैं या पिकनिक मनाने जाते हैं, तो इस दौरान हम खाने-पीने की चीजों को, उनके पैकेट्स को, पानी की प्लास्टिक की बोतलों समेत कई ऐसी चीजों को वहीं फेंक देते हैं जो हमारे समुद्रों के लिए और उनमें रहने वाले जीव-जंतुओं के लिए बेहद खतरनाक होती हैं। ऐसे में हमें समय-समय पर किसी अभियान को चलाकर इन समुद्र तटों की सफाई करनी चाहिए।
World Oceans Day 2021 History Purpose and Significance These four ways can save the oceans
विश्व महासागर दिवस 2021 - फोटो : istock

प्लास्टिक बंद करें, कपड़े के बैग का इस्तेमाल जरूरी

  • प्लास्टिक की पॉलीथीन, प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक से बने अन्य सामान हमारे पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है। ऐसा प्लास्टिक जो गलता नहीं है और दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता, वो हमारे वायुमंडल में सालों तक ऐसे ही पड़ा रहता है। प्लास्टिक की थैलियों से हर साल एक लाख से अधिक जलीय जीव मारे जाते हैं। ऐसे में हमें प्लास्टिक की थैलियों और बैग को बंद करके कपड़े के बने बैग का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Oceans Day 2021 History Purpose and Significance These four ways can save the oceans
विश्व महासागर दिवस 2021 - फोटो : istock
कॉस्मेटिक उत्पादों से बचें
  • आज के दौर में सौंदर्य उत्पादों का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। ऐसे में इन प्रोडक्ट्स को बनाने वाली कंपनियों से बहुत सारा कचरा निकलता है, जो समुद्र तक पहुंच रहा है और इस कचरे को यहां से बाहर निकालना असंभव सा है। सौंदर्य उत्पादों और पैकेजों में उपयोग किए जाने वाले माइक्रोबीड्स और माइक्रोप्लास्टिक्स को महासागरों से फिल्टर करना असंभव है। सौंदर्य प्रसाधनों में ये जहरीले रसायन नालियों के माध्यम से रिसते हैं और महासागरों में चले जाते हैं, जिससे पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचता है। इससे जलीय जीव-जंतुओं की मौतें तक होती हैं।
विज्ञापन
World Oceans Day 2021 History Purpose and Significance These four ways can save the oceans
कूड़ेदान - फोटो : amar ujala

गंदगी न फैलाएं, जिम्मेदार नगारिक बनें

  • क्या हम अपने घर के अंदर गंदगी फैलाते हैं? हम अपने घर की सफाई रोजाना क्यों करते हैं? अगर इन सवालों के जवाब पूछें जाएं, तो कोई भी यही कहेगा कि ये जरूरी है। ऐसे में क्या ये जरूरी नहीं कि हम अपने समुद्र और वायुमंडल को भी साफ रखें? जब हम समुद्र के किनारे कुछ खाते हैं तो उसके पैकेट या बची हुई चीज को वहां क्यों फेंक देते हैं? हमें इस बात का ध्यान रखना है कि हर एक व्यक्ति को एक जिम्मेदार नागिरक बनते हुए कहीं भी गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। इससे हम अपने महासागरों को बचाने की तरफ एक कदम बढ़ा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed