Monsoon Cleaning Tips: बरसात की फुहारें मन को सुकून देती हैं, लेकिन यही मौसम घर के अंदर उमस, सीलन और बंद हवा की परेशानी भी बढ़ा देता है। लगातार बंद रहने वाली खिड़कियां, बढ़ती नमी और कम वेंटिलेशन के कारण घर का वातावरण भारी और असहज महसूस होने लगता है। इसका असर केवल आराम पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।
{"_id":"6a646f52ce54651c020f8383","slug":"best-monsoon-home-ventilation-tips-for-a-fresh-and-healthy-living-space-2026-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rainy Season Home Care: बारिश के मौसम में घर को बनाएं कूल और फ्रेश, बस इन छोटी-छोटी गलतियों से बचें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Rainy Season Home Care: बारिश के मौसम में घर को बनाएं कूल और फ्रेश, बस इन छोटी-छोटी गलतियों से बचें
Sat, 25 Jul 2026 01:40 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:40 PM IST
सार
Monsoon Home Ventilation Tips: बरसात में घर में सीलन आ जाती है। बंद घरों की दीवारों से बदबू आने लगती हैं। ऐसे में रिमझिम बारिश में घर को फ्रेश रखने के लिए स्मार्ट एयर फ्लो के आसान उपाय अपनाएं।
विज्ञापन
मानसून में घर को नमी और बदबू से कैसे बचाएं
- फोटो : AI
मानसून में घर को नमी और बदबू से कैसे बचाएं
- फोटो : AI
खिड़की-दरवाजों का सही इस्तेमाल करें
- बरसात के मौसम में खिड़की-दरवाजों का सही उपयोग घर को हवादार और स्वस्थ बनाए रखता है।
- खिड़कियां हमेशा बंद रखने से घुटन और सीलन बढ़ सकती है, जबकि सही समय पर इसे खोलने से ताजी हवा आती है।
- इसलिए तेज बारिश के समय इन्हें बंद रखें, लेकिन सुबह या शाम हल्की बारिश में खोलकर वेंटिलेशन बनाए रखें।
- आमने-सामने की खिड़कियां हवा के आवागमन को बेहतर करती हैं।
- वहीं, जाली लगाने से कीड़े-मकौड़ों से भी सुरक्षा मिलती है।
मानसून में घर को नमी और बदबू से कैसे बचाएं
- फोटो : AI
नमी को नियंत्रित रखना है जरूरी
- बरसात में हवा में नमी बढ़ने से दीवारों, फर्नीचर और कपड़ों में सीलन आ सकती है।
- वहीं, ज्यादा नमी से फफूंदी, बदबू और एलर्जी जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं।
- सामान्य तौर पर घर के अंदर 40-60 प्रतिशत नमी (ह्यूमिडिटी) का स्तर आरामदायक माना जाता है।
- इसलिए एयर फ्लो बेहतर रखने के लिए कमरे में हवा का रास्ता खुला रखें।
- फर्नीचर को दीवार से थोड़ा दूर रखें, ताकि पीछे की जगह में भी हवा पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून में घर को नमी और बदबू से कैसे बचाएं
- फोटो : AI
पंखे और एग्जॉस्ट फैन का करें सही उपयोग
- बरसात में पंखे भी हवा के संचार में मदद करते हैं।
- सीलिंग फैन को सामान्य गति पर चलाने से कमरे की हवा घूमती रहती है।
- किचन और बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन लगाने से बंद हवा बाहर निकलती है और ताजगी बनी रहती है।
- हालांकि, गरम और उमस भरे दिनों में घर में नमी बढ़ सकती है, जिससे एचवीएसी सिस्टम को अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
- ऐसे में आप जरूरत अनुसार एयर प्यूरिफायर या डीह्यूमिडिफायर का उपयोग कर सकती हैं, ताकि आपको असुविधा न हो।
विज्ञापन
इंडोर प्लांट्स
- फोटो : AI
इनडोर पौधों का रखें संतुलन
- जैसा कि आप जानते हैं कि इनडोर पौधे घर के वातावरण को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
- मगर बरसात में अधिक पानी वाले गमले घर के अंदर नहीं रखने चाहिए, क्योंकि इससे नमी बढ़ सकती है।
- पौधों की सही देखभाल करें और कमरे में अनावश्यक सामान जमा न होने दें।
- खुले और साफ स्थान में हवा का प्रवाह ज्यादा अच्छा रहता है।
- नियमित सफाई धूल और बदबू नहीं होने देती।