फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह की इन 4 गलत आदतों से हो सकते हैं मोटापे के शिकार, जल्दी करें बदलाव

Mon, 01 Jun 2020 10:54 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 01 Jun 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
5 morning bad habits causes to gain weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है। ऐसे में लोग अपने घरों में बंद हैं और घर से ही जरूरी काम कर रहे हैं। लेकिन लंबे समय तक घर में रहने के कारण कई लोगों में मोटापे की शिकायत बढ़ गई है। सुबह में जाने-अनजाने में हम ऐसी कई गलती करते रहते हैं, जो वजन बढ़ने का मुख्य वजह होता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन गलत आदतों के बारे में बताएंगे, जिसके वजह से वजन बढ़ता है।

5 morning bad habits causes to gain weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

देर तक सोना
स्वाास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप सुबह में ज्यादा देर तक सोते हैं, तो आपका वजन बढ़ सकता है। इस आदत को अगर आप नहीं छोड़ेंगे तो कुछ ही दिनों में आप मोटापे से ग्रसित हो जाएंगे। वहीं सात घंटे से कम सोना भी सेहत के लिए नुकसानदायक है। कम सोने की वजह से अनुवांशिक रोगों का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही अगर आप दिन में झपकी लेते हैं, तो इससे भी आपका वजन बढ़ सकता है।

5 morning bad habits causes to gain weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नाश्ता नहीं करना
कई लोग सुबह जल्दबाजी में नाश्ता करना इग्नोर कर देते हैं। यह एक बहुत गलत आदत है, जिसका मेटाबॉलिज्म पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। मेटाबॉल्जिम के प्भावित होने से वजन बढ़ने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 morning bad habits causes to gain weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मेडिटेशन नहीं करना
सुबह में मेडिटेशन करने से कैलोरी बर्न होती है। सुबह में मेडिटेशन नहीं करने के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन उत्सर्जित नहीं होता है, जिसके वजह से शरीर में असंतुलन बढ़ जाता है और भूख बढ़ने लगती है। बेहत होगा कि सुबह में थोड़ा सा समय निकालकर मेडिटेशन जरूर करें।

विज्ञापन
5 morning bad habits causes to gain weight
पानी - फोटो : सोशल मीडिया

पानी कम पीना
सुबह बेड छोड़ने के बाद पानी जरूर पीएं। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होती है और हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। एक स्वस्थ इंसान को पूरे दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए।

नोट: यह खबर एक जानकारी मात्र है। अगर आपको किसी भी तरह की सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed