कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और इसकी वजह से लागू हुए लॉकडाउन के कारण आज के समय में बहुत से लोग एंग्जायटी की समस्या से जूझ रहे हैं। कई लोगों की तो चिंता की वजह से रातों में नींद भी नहीं आ रही है। कम सोने की वजह से उनके स्वास्थ्य और फिटनेस पर बूरा असर पड़ रहा है। हालांकि इस समस्या से निकलने के लिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले थोड़ा सा समय निकाल कर बॉडी स्ट्रेचिंग करेंगे तो आपके शरीर को आराम मिलेगा साथ ही दिमाग भी शांत हो जाएगा। तो आइए जानते हैं कुख खास बॉडी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में...
लॉकडाउन के वजह से क्या आपको भी रात में नहीं आ रही है नींद? सोने से पहले इन खास तरीकों से करें बॉडी को स्ट्रेच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोबरा स्ट्रेचिंग
इस स्ट्रेचिंग से गर्दन, छाती और पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलता है। इसके साथ ही कमर का लचीलापन बढ़ जाता है। कोबरा स्ट्रेचिंग करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और अपने हाथों को इस तरह से फैलाए जैसे पुश-अप कर रहे हों। अब अपने हाथों को छाती के बराबर रखें और पूरे शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। जैसे ही आप अपने शरीर को उठाएं तो कोहनी को थोड़ा सा मोड़ लें। यह आपकी गर्दन और छाती की मांसपेशियों को स्ट्रेच करने में मदद करता है।
आगे की ओर झुककर बैठें
यह स्ट्रेचिंग आपके कमर, कंधे और हैमस्ट्रिंग को ढीला करने में मददगार है। इसे करने से पीठ का निचला हिस्सा भी स्ट्रेच हो जाता है। इसे करने के लिए अपने पैरों को अपने सामने बढ़ाकर बैठ जाएं। अब अपने रीढ़ को लंबा करने के लिए अपने पेट को थोड़ा सा अंदर की ओर लें। इसके बाद हड्डियों को फर्श पर दबाते हुए आगे की ओर मुड़ें। अपने सिर को आराम देते हुए अपनी ठुड्डी को छाती से लगाएं।
गर्दन को स्ट्रेच करें
सिर, गर्दन और कंधों को मजबूत करने में यह स्ट्रेच मदद करेगा। इसे करने के लिए किसी आरामदायक कुर्सी पर बैठ जाएं और अपने दाहिने हाथ को अपने सिर के ऊपर या अपने बाएं कान के पास ले जाएं। अब धीरे से अपने दाहिने कान दाहिने कंधे की ओर लाएं। इसके बाद शरीर के बाकी हिस्से को आगे की ओर रखें और अपने दाहिने कंधे को देखने के लिए मुड़ें।
हैप्पी बेबी
कूल्हे और कमर के निचले हिस्से से तनाव दूर करने में यह एक्सरसाइज मदद करती है। इसके अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने दोनों घुटनों को मोड़ लें। इसके बाद अपने हाथों से पंजों को पकड़ें और घुटनों को छाती की साइड में फर्श पर लाएं। इस पोजीशन में 30 सेकेंड तक रहें।