फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss Tips: डाइटिंग नहीं केवल इन 6 टिप्स का करें इस्तेमाल, तेजी से घटेगा वजन

Thu, 21 May 2020 11:35 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 21 May 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
5 proven ways to lose weight without diet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान के कारण आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। घरेलू नुस्खों, डाइटिंग और एक्सरसाइज के बाद भी लोगों का वजन नहीं घटता है। कई बार तो डाइटिंग के कारण वजन थोड़ा बहुत कम हो जाता है लेकिन खाने-पीने में पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण कमजोरी हो जाती है और कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आप बिना डाइटिंग किए आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

5 proven ways to lose weight without diet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

3 से 4 लीटर पानी पिएं
वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप दिनभर में कम से कम 10 से 12 गिलास (यानी 3 से 4 लीटर) पानी पीने का नियम बना लें। इतना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और खाना अच्छी तरह से पच जाता है। इसके साथ ही पानी पीने से पेट भरा-भरा लगता है, जिससे हर समय कुछ खाने का मन नहीं करता है। 

5 proven ways to lose weight without diet
सलाद - फोटो : फाइल फोटो

सलाद का सेवन करें
हर रोज जब आप खाना खाते हैं, तो खाने के साथ पर्याप्त मात्रा में सलाद का सेवन करें। यदि आपको भूख लग रही है तो भी आप स्नैक्स की बजाय सलाद जैसे गाजर, खीरा, चुकंदर, ककड़ी और चने आदि का सेवन कर सकते हैं। चने खाने से आपके शरीर को प्रोटीन मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 proven ways to lose weight without diet
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

खाने के बाद 15 मिनट टहलें
दोपहर हो या रात खाना खाने के बाद 15 मिनट जरूर टहलें। खाना खाने के तुरंत बाद सोना, लेटना या बैठकर काम करने लगना भी मोटापे और पेट निकलने का एक बड़ा कारण है।

विज्ञापन
5 proven ways to lose weight without diet
जंक फूड - फोटो : पेक्सेल्स

जंक फू्ड्स न खाएं
अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कम हो तो जंकफूड्स और बाहर के खाने से दूरी बनानी होगी। कई लोग स्वाद के चक्कर में बाहक खाने की आदत नहीं छोड़ पाते हैं। ऐसा करने से बचें और इसके साथ ही केक, चॉकलेट टॉफी और आइस्क्रीम के सेवन से भी दूर रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed