सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। जरूरत है तो सिर्फ समय पर सही मार्गदर्शन मिलने, कड़ी मेहनत और सही समय पर आवेदन करने की। अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए आवदेन करने के लिए। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसी तीन सरकारी नौकरियों के बारे में जिनमें आप आवेदन कर सकते हैं। यहां आप उन तीन सरकारी भर्ती परीक्षाओं की जानकारी ले सकते हैं, जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 28 जनवरी, 2021 को समाप्त हो जाएगी। यहां खबर के साथ ही भर्ती की विस्तृत अधिसूचना और सीधे आवेदन करने के लिए लिंक भी दिए गए हैं।
Sarkari Naukri : इन तीन भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीईएल में औद्योगिक प्रशिक्षुओं की भर्ती
रक्षा मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनियों में से एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के अलग-अलग संयंत्रों में कई पदों पर सरकारी भर्ती जारी है। इसकी गाजियाबाद इकाई में प्रबंधन औद्योगिक प्रशिक्षुओं (वित्त) की भर्ती जारी है। इन पदों पर आवेदन के लिए पहले 25 दिसंबर, 2020 अंतिम तिथि, जिसे अब बढ़ाकर 28 जनवरी, 2021 कर दिया गया है। साथ ही अधिकतम आयु सीमा में भी संशोधन करके 27 वर्ष की गई है।
उम्मीदवारों को 10 + 2 + 3 (UG) + CA (इंटरमीडिएट) / ICWA (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 31 दिसंबर, 2020 तक 27 वर्ष है। उम्मीदवार, आवेदन पत्र (अनुबंध- I में निर्धारित) को 28 जनवरी, 2021 को या उससे पहले tgtgad@bel.co.in पर भेज सकते हैं। आवेदन ई-मेल पर सब्जेक्ट में “MIT (Finance) trainee” जरूर लिखें। आवेदन केवल उपर्युक्त ईमेल-आईडी के माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
चयन मानदंड सीए (इंटरमीडिएट) / आईसीडब्ल्यूए (इंटरमीडिएट) में प्राप्त अंकों के अंतिम प्रतिशत के आधार पर होगा। वजीफे के तौर पर पहले वर्ष प्रति माह 10,000 रुपए और दूसरे वर्ष 12,000 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और ईमेल आईडी के माध्यम से शामिल होने के लिए सूचित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
NCC Cadets के लिए सेना में स्पेशल एंट्री पाने का मौका
इंडियन आर्मी से जुड़कर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय सेना ने विशेष भर्ती योजना के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन के आधार पर एनसीसी कैडेट्स के आवेदन आमंत्रित किए हैं।
बता दें कि स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई के दौरान नेशनल कैडेट कोर यानी एनसीसी में स्वैच्छिक सेवाएं देने वाले युवाओं को सेना के सभी अंगों में स्पेशल एंट्री का मौका मिलता है। भारतीय थल सेना के भर्ती विभाग की ओर से अप्रैल 2021 में शुरू हो रहे 49वें प्रशिक्षण बैच के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत 55 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। इनमें से 50 पद युवकों के लिए हैं जबकि 05 पद युवतियों के लिए आरक्षित हैं।
आवेदकों के पास एनसीसी का सी सर्टिफिकेट कम से कम बी ग्रेड में उत्तीर्ण किया होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक होना चाहिए। वहीं, आवेदकों की उम्र 01 जनवरी, 2021 को 19 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2021 है।
UPSC: इंटरव्यू से ही होगा चयन, सीधे मिलेगी नौकरी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। असिस्टेंट डायरेक्टर (शिपिंग), असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई अन्य पद शामिल हैं। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर ही किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 28 जनवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, लें पूरी जानकारी और अभी आवेदन करें।
Apply Online