Sarkari Naukri 2021: अगर आप नौकरियां खोज रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि कहां-कहां जॉब्स निकली हैं और आप कब तक इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, इस वक्त विभिन्न जगह कई पदों के लिए नौकरी निकली है, जिनमें से कुछ पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कई पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी बाकी है। यहां हम आपको ऐसी ही पांच सरकारी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं।
Happy New year 2021: ये हैं नए साल की वे पांच सरकारी नौकरियां जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BIRAC
बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल (BIRAC) यानी जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद, नई दिल्ली में उप महाप्रबंधक, मुख्य प्रबंधक और वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के पद रिक्त हैं। संस्थान ने इन पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। शैक्षणिक योग्यता में डिप्टी जनरल मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार पीएचडी या एमफिल हो। वहीं, चीफ मैनेजर पद के लिए आवेदक डीएनबी, एमएस/एमडी होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार ई-मेल Vacancy@birac.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी शर्तों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.birac.nic.in/ पर विजिट करें। आवेदन की अंतिम तिथि चीफ मैनेजर पद के लिए 11 जनवरी, 2021 है। वहीं, डिप्टी जनरल मैनेजर पद के लिए 06 फरवरी, 2021 है।
IIITM-K में कई पदों पर सीधी भर्तियां, जल्द आवेदन करें :
केरल सरकार द्वारा स्थापित एक स्नातकोत्तर स्वायत्त शिक्षा संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, केरल (IIITM-K), अपने यहां रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियुक्तियां सीधे साक्षात्कार के जरिये नियुक्तियां दी जाएंगी। योग्य उम्मीदवारों अंतिम तिथि से पहले सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए आमंत्रित हैं। चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के लिए पीएचडी या एमफिल और एमबीए/पीजीडीएम होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 08 जनवरी, 2021 है।
आईएचबीएएस में सीनियर रेजीडेंट के 28 पदों पर भर्ती :
सरकारी नौकरी चाहने वालों के दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड अलाइड साइंस (IHBAS) के द्वारा सीनियर रेजीडेंट (DNB, MS/MD) पद पर भर्तियां की जा रही है। यहां करीब 28 रिक्तियों को भरा जाना है। आईएचबीएएस में इस पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 01 जनवरी, 2021 रखी गई है। साक्षात्कार 01 जनवरी, 2021 को दोपहर 12.00 से आईएचबीएएस के अकादमिक ब्लॉक स्थित हॉल में आयोजित किए जाएंगे। आयु सीमा 40 वर्ष है। संबंधित विशेषता में मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा (एमडी/एमएस/डीएनबी)। पैथोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री/प्रयोगशाला चिकित्सा में मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (एमडी) होना जरूरी है।
यूपी एचजेएस 98 पदों पर जिला जज भर्ती :
इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने जिला अदालतों में 98 पदों पर जज भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश हायर जुडिशियल सर्विस (यूपी एचजेएस सीधी भर्ती 2020) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 98 पदों में से 45 पद अनारक्षित हैं। आवेदकों की आयु सीमा 01 जनवरी, 2021 को 35 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट मिलेगी। वहीं, शैक्षणिक योग्यता में एलएलबी के साथ ही नियमित वकील के तौर पर कम से कम सात वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। पात्र उम्मीदवार www.allahabadhighcourt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2021 से शुरू होंगे। आवेदन विंडो 19 फरवरी तक खुली रहेगी।