{"_id":"5857bdd04f1c1bd855e3906d","slug":"brilliant-business-ideas-for-indian-housewives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर बैठी महिलाएं इन बिजनेस से कमा सकती हैं लाखों में","category":{"title":"Other Jobs","title_hn":"अन्य नौकरियां","slug":"other-jobs"}}
घर बैठी महिलाएं इन बिजनेस से कमा सकती हैं लाखों में
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
व्यापार करने के लिए जरूरी नहीं कि आपको घर से बाहर ही जाना पड़े। खासतौर से घरेलू महिलाएं जो अपने कामकाज की वजह से बाहर काम नहीं कर पाती। कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चों की वजह से वे घर पर ही रहना पसंद करती हैं लेकिन खाली बैठना भी उन्हें पसंद नही है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे बिजनेस आइडियाज जिससे घर बैठे ही आप लाखों कमा सकती हैं।
Trending Videos
सुगन्धित मोमबत्तियाँ
मोमबत्तियों का बिजनेस हमेशा से ही अच्छा रहा है। सुगन्धित मोमबत्तियों का व्यापार आप घर से ही शुरू कर सकती हैं। वैक्स और सेंट जैसे सामान ला कर आप अपनी कलाकारी से खूब नोट छाप सकते हैं।

गिफ्ट बास्केट्स
आजकल त्योहार हो या शादी-ब्याह, सभी खूब धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में गिफ्ट का लेन-देन तो होता ही है। इसीलिए गिफ्ट बास्केट्स की काफी डिमांड रहती है। इसमें आपको ज्यादा लोगों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और इसकी लागत भी कम है।

टिफिन सर्विस
घर से दूर रह रहे बच्चे अक्सर टिफिन पर ही निर्भर होते हैं। यह आपकी कमाई का एक बेहतरीन जरिया हो सकता है। टिफिन सर्विस को शुरू करने के लिए ज्यादा लागत की आवश्यकता नहीं है। अच्छा खाना बनाकर आप अच्छी कमाई कर सकती हैं।

स्नैक्स
नमकीन, बिस्किट्स, पापड़ और ना जाने क्या-क्या चीजें आप अक्सर अपने परिवार के लिए बनाती होंगी। इसे बिजनेस में बदल कर आप खूब कमाई कर सकती हैं। बाजार में इसकी काफी डिमांड रहती है। आप अपने आस-पड़ोस में यह सामान बेच सकती हैं या अपनी दुकान भी खोल सकती हैं।