फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPPRPB: जेल वार्डर, फायरमैन और कांस्टेबल घुड़सवार भर्ती परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग

Wed, 09 Dec 2020 01:26 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 09 Dec 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police Recruitment Board Notifies About Negative Marking In Exam
UPPRPB - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट

UPPRPB:  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB ) का कहना है कि जेल वार्डर, फायरमैन और कांस्टेबल घुड़सवार भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। यह भर्ती परीक्षा 19 और 20 दिसंबर को दो शिफ्ट में सूबे के विभिन्न जनपदों में आयोजित होगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी होंगे।



इसे भी पढ़ें-OSSSC Nursing Officer Recruitment 2020: 6 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

 

Uttar Pradesh Police Recruitment Board Notifies About Negative Marking In Exam
सरकारी नौकरी

गलती से छपा था परीक्षा में नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग
बोर्ड का कहना है कि लिखित परीक्षा के निर्देश में गलती से छपा था कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जिसे सुधारते हुए बोर्ड ने अब सूचना दी है कि भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी।

इसे भी पढ़ें-SBI अप्रेंटिसशिप है तीन वर्षीय इंटर्नशिप प्रोग्राम, क्या पर्मानेंट है यह जॉब?
 

Uttar Pradesh Police Recruitment Board Notifies About Negative Marking In Exam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

10 जिलों के 401 केंद्रों पर होगी परीक्षा
ये भर्ती परीक्षा 10 जिलों आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में 401 केंद्रों पर होगी। इस भर्ती में जेल वार्डर के 3638 पद (3012 पुरुष एवं 628 महिला), कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के 102 पद तथा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2085 पदों को भरा जाना है। दरअसल, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बोर्ड कारागार प्रशासन और सुधार विभाग में 5,000 से अधिक रिक्तियों को भरने के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-शिक्षा मंत्रालय का सुझाव, दूसरी कक्षा तक के छात्रों को न दें होमवर्क
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed