उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। ये भर्तियां सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) के पदों पर होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आज ही UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें। सभी जानकारी अच्छी तरह समझने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड्स देखें...
UPSSSC: उत्तर प्रदेश में निकली बड़े पदों पर भर्तियां, युवाओं के लिए सुनहरा मौका
महत्वपूर्ण तिथियां :
- ऑनलाइन आवेदन / रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होने की तिथि : 19 सितंबर, 2019
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की प्रारंभ तिथि : 19 सितंबर, 2019
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / आवेदन शुल्क / आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 09 अक्टूबर, 2019
- आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि : 16 अक्टूबर, 2019
आवेदन शुल्क :
श्रेणी
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन शुल्क
आवेदन शुल्क/ऑनलाइन
अनारक्षित (सामान्य)
160
25
185
अन्य पिछड़ा वर्ग
160
25
185
अनुसूचित जाति
70
25
95
अनुसूचित जनजाति
70
25
95
दिव्यांगजन
25
25
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष अधिकतम आयु 40 वर्ष तक उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नियमानुसार निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यता :
किसी मान्यता प्रात विश्वविद्यालय / संस्थान से मैथमेटिक्स या मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स या कॉमर्स या इकोनॉमिक्स या स्टेटिस्टिक पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या सरकार द्वारा इसके समकक्ष योग्यता। अन्य शैक्षिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
आवेदन कैसे करें :
इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 19 सितंबर, 2019 से 09 अक्टूबर, 2019 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए पूर्ण विज्ञापन पढ़ें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।