उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC), लखनऊ ने परिचालक पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि ये भर्तियां संविदा परिचालक के पदों पर होने जा रही है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार 07 अक्तूबर, 2019 (शाम 5:00 बजे) तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में फिर निकली नौकरियां, 12वीं पास हैं तो जल्द करें आवेदन
पदों का विवरण :
पद का नाम : पदों की संख्या
संविदा परिचालक 85
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 27 सितंबर, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 07 अक्तूबर, 2019
शैक्षिक योग्यता :
इस पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही केंद्र सरकार / राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई की ट्रेनिंग पास की हो। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क :
- सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 200 रुपये
- अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए 100 रुपये
- आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिड कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। आवेदक आगे दी गई नोटिफिकेशन से सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Indian Oil में हो रही हैं भर्तियां, आवेदन करने का आखिरी मौका कल
ये भी पढ़ें : स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, उम्मीदवार जल्द करें आवेदन
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
1- आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
2- आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।