फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: यूपी में स्टाफ नर्स की निकलीं बंपर भर्तियां, महिला-पुरुष कर सकते हैं आवेदन

Tue, 22 Aug 2023 03:27 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 22 Aug 2023 03:27 PM IST
सार

UPPSC Recruitment 2023: यूपीपीएससी ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।  

विज्ञापन
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 know how to Apply online at uppsc.up.nic.in
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) भर्ती परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख  21 सितंबर 2023 तक है। 

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 know how to Apply online at uppsc.up.nic.in
staff nurse - फोटो : Pexels.com

UPPSC Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

यूपीपीएससी की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2240 स्टाफ नर्स पदों को भरना है, जिनमें से 171 रिक्तियां स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद के लिए हैं, और 2069 मेडिकल शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग में स्टाफ नर्स (महिला) पदों के लिए हैं।

UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 know how to Apply online at uppsc.up.nic.in
nurse - फोटो : फाइल फोटो

Staff Nurse Recruitment 2023 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान विषय के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश नर्सेज एंड मिडवाइव्स काउंसिल में पंजीकरण के साथ-साथ जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी में डिप्लोमा या बीएससी नर्सिंग डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 know how to Apply online at uppsc.up.nic.in
medical - फोटो : Amar Ujala Graphics

Staff Nurse Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 125 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 65 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि दिव्यांगों को 25 के परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवार आवेदन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क का भुगतान किए बिना पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। 

विज्ञापन
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023 know how to Apply online at uppsc.up.nic.in
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Staff Nurse Recruitment 2023 आयु सीमा

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जुलाई, 2023 को 21 वर्ष होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed