UP Vidhan Parishad Recruitment 2020 : उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय ने अनेक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि ये भर्तियां रिव्यू ऑफिसर, रिसर्च असिस्टेंट, एडिटर जैसे कई रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। आवेदन प्रक्रिया आज यानि 18 सितंबर, 2020 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार पूरी प्रक्रिया को जानकर जल्द ही आवेदन करा लें। इन पदों पर ऑनलइन आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश के विधान परिषद् में हो रही हैं भर्तियां, सैलरी जानकर हो जाएंगे खुश
महत्वपूर्ण तिथियां -
- ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - 18 सितंबर 2020
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 12 अक्टूबर 2020
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 13 अक्टूबर 2020
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 16 अक्टूबर 2020
पदों का विवरण-
- रिव्यू ऑफिसर – 19 पद
- एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी – 23 पद
- सर्कल राइटर – 09 पद
- रिव्यू ऑफिसर (अकाउंट्स) – 01 पद
- रिसर्च असिस्टेंट – 03 पद
- सिक्योरिटी असिस्टेंट – 06 पद
- एडिटर – 01 पद
- सर्विसर – 10 पद
- स्पेशल ऑफिसर पब्लिकेशन – 01 पद
शैक्षणिक योग्यता –
इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा निर्धारित की गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे नोटिफिकेशन लिंक दिया जा रहा है।
आयु सीमा –
इन पदों पर उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
वेतनमान –
18000 रुपये से 209200 रुपये तक
ये भी पढे़ं- भारतीय स्टेट बैंक में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, SCO के रिक्त पदों पर हो रही हैं भर्तियां
ऐसे करें आवेदन -
इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।
आवेदन शुल्क –
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 1050 रुपये
एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए – 800 रुपये
ये भी पढे़ं- 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, आवेदन करने के लिए बस एक दिन बाकी