UP Police Constable Bharti: 60 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी हैं। अब उम्मीदवार अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट की घोषणा इस माह में होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का 31 अगस्त को समापन हो गया।
रिजल्ट की घोषणा होते ही कांस्टेबल लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
2 of 7
कब आएगा रिजल्ट?
- फोटो : freepik
कब आएगा रिजल्ट?
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे इस माह में ही कभी भी जारी किए जा सकते हैं। हाल में ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर कहा था, "इस महीने के अंत तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी करें। रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, परीक्षाओं की शुचिता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।"
शारीरिक मानक परीक्षण
यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक परीक्षण उम्मीदवारों के शारीरिक मानकों और दक्षता का आकलन करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जो लोग शारीरिक रूप से फिट माने जाते हैं और उनके पास आवश्यक दस्तावेज हैं, उन्हें 60,244 कांस्टेबल रिक्तियों को भरने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
यूपी पुलिस कांस्टेबल पीएसटी और पीईटी चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण है और केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए जाते हैं। इसमें दो चरण शामिल हैं: शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)।
4 of 7
UP Police Constable
- फोटो : freepik
इतने मिनट की लगानी होगी दौड़
दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल पाए जाने वाले उम्मीदवार यूपी पुलिस दौड़ में शामिल होंगे। दौड़ में पास होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में लगानी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी। उम्मीदवार ध्यान दे, जो अपनी दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, वे इसके लिए योग्य नहीं होंगे।
5 of 7
UP Police Constable
- फोटो : freepik
महिला उम्मीदवारों की हाइट कितनी होनी चाहिए?
उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने के लिए सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग की महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जनजाति महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 147 सेमी होनी चाहिए।