UCIL Recruitment 2020: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ग्रेजुएट ऑपरेशनल ट्रेनी (केमिकल), माइनिंग मेट-सी, बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए, विंडिंग इंजन ड्राइवर-बी, ब्लास्टर-बी, अपरेंटिस (माइनिंग मेट) समेत कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार 22 जून तक ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन
महत्वपूर्ण तिथियां-
- ऑनलाइन आवेदन की तिथि शुरू - 18 मई 2020 सुबह 10 बजे से
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 22 जून 2020
पदों का विवरण-
- ग्रेजुएट ऑपरेशनल ट्रेनी (केमिकल) – 4 पद
- माइनिंग मेट-सी – 52 पद
- बॉयलर-कम-कंप्रेशर अटेंडेंट –ए – 3 पद
- वाइंडिंग इंजन ड्राइवर –बी – 14 पद
- ब्लास्टर-बी – 4 पद
- अप्रेंटिस (माइनिंग मेट) – 53 पद
- अप्रेंटिस (लैबोरेट्री असिस्टेंट) – 6 पद
- असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर – 4 पद
आयु सीमा:
इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु 25, 30, 32 व 35 वर्ष निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यता:
उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
चयन प्रक्रिया-
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन-
योग्य उम्मीदवार 18 मई से 22 जून 2020 तक UCIL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन दिए गए निश्चित समय में पूरा किया गया ही मान्य होगा। आवेदन ऑनलाइन मोड में ही किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - IOCL ने कई पदों के लिए निकाली हैं भर्तियां, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - नगर विकास एवं आवास विभाग ने मांगे हैं आवेदन, यहां है सिटी मैनेजर बनने का मौका
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।