फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईआईटी पटना में छात्रों के प्लेसमेंट में इजाफा, इन छात्रों को मिला 59-59 लाख का जॉब ऑफर

Fri, 24 Jul 2020 01:44 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 24 Jul 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Three students of Patna IIT got job offers of 59-59 lakhs even in the midst of economic recession

कोरोना काल के दौर में जहां कंपनियों में नौकरी जा रही है और रोजगार मिलने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आईआईटी पटना के छात्रों को बंपर जॉब ऑफर मिले हैं। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ऑन कैम्पस, ऑफ कैम्पस और इंटरनेशनल ऑफर्स में संस्थान के पुराने रिकार्ड को ध्वस्त कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी पटना के कैम्पस सिलेक्शन में 9.72 प्रतिशत ज्यादा हुआ है।



एमटेक के छात्रों के सेलेक्शन में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। वहीं बी.टेक के 93.55 फीसदी छात्रों का जॉब प्लेसमेंट हुआ है और एमटेक के 62.50 प्रतिशत छात्रों का भी जॉब प्लेसमेंट हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईआईटी पटना के अधिकारियों ने बताया है कि इस बार पीएसयू ,इंटरनेशनल और घरेलू कंपनियों को मिला कर कुल 110 कंपनियों ने इस बार छात्रों को नौकरी का ऑफर दिया। वहीं पिछली बार जॉब ऑफर करने वाली कंपनियों की संख्या 95 थी।

इस साल आईआईटी, पटना के तीन छात्र निधि ठाकुर, अविनाश सिंह, राजीव रौशन को 59- 59 लाख का जॉब ऑफर मिला है। यह जॉब ऑफर जापान की एक कंपनी राकुटेन ने दिया है। निधि ठाकुर, अविनाश सिंह, राजीव रौशन एमटेक के छात्र हैं। वहीं माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की ओर से 40 का पैकेज सौरभ नाम के छात्र को भी दिया गया है।

आईआईटी, पटना में इस बार इंटरनेशनल जॉब ऑफर्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस गूगल, राकुटेन, कोडनेश. माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी कंपनियों नें भाग लिया। वहीं पीएसयू में एचपीसीएल और आईओसीएल जैसे संस्थानों में भी छात्रों का चयन हुआ।

ये भी पढे़ें : रेलवे ने फिर दिया युवाओं को नौकरी का मौका, आज से शुरू आवेदन की प्रक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed