Western Railway Recruitment 2020 : रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे, युवाओं के पास एक बेहतरीन मौका है। इस समय रेलवे कई पदों पर लगातार नौकरी निकाल रहा है। जिसके तहत एक बार फिर पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न विभागों के लिए जूनियर तकनीकी सहायक (JTA) रिक्त पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं, वे 22 अगस्त, 2020 को या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
रेलवे ने फिर दिया युवाओं को नौकरी का मौका, आज से शुरू आवेदन की प्रक्रिया
पदों का विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या :
जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (वर्क्स) 19 पद
जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (इलेक्ट्रिकल) 12 पद
जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (टेली/ एस और टी) 10 पद
कुल 41 रिक्त पद
महत्वपूर्ण तिथियां :
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 22 जुलाई, 2020
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 24 जुलाई, 2020 (सुबह 10:00 बजे) से
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 22 अगस्त, 2020 (रात 09:00 बजे) तक
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33, 36 व 38 वर्ष पदों के अनुसार अलग - अलग निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। सभी जानकारी से अवगत होनेे के बाद आवेदन प्रक्रिया को 22 अगस्त, 2020 (रात 09:00 बजे) तक या इससे पहले पूरा करें। आवेदन पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। ध्यान रहे आवेदन करते समय किसी प्रकार की त्रुटि न हो। आवेदन करने के पश्चात आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें : यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में हो रही हैं भर्तियां, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : लोक सेवा आयोग ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, युवाओं को मिला नौकरी पाने का एक और मौका