फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के समय महिलाओं के लिए वर्क फ्रॉम होम जॉब के हैं कई विकल्प

Thu, 21 May 2020 04:17 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 21 May 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
these are many options for women from work from home jobs during lockdown

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ पूरे देश में लागू किए गए लॉकडाउन के साथ वर्क फ्रॉम होम जॉब्स की मांग में काफी इजाफा हुआ है। ऑनलाइन करियर प्लेटफॉर्म जॉब्स फॉर हर की एक रिपोर्ट के मुतबिक, मार्च 2019 की तुलना में मार्च 2020 में 30 प्रतिशत ज्यादा वर्क फ्राम होम जॉब्स पोस्ट की गई।। कई महिलाओं ने इस लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन जॉब्स के जरिए अपने करियर को स्थापित किया है।



यहां कुछ काम हैं जिन्हें आप घर से कर सकते हैं।

these are many options for women from work from home jobs during lockdown

ऑनलाइन ट्यूटर:

  • यदि आप किसी भी विषय के विशेषज्ञ हैं, तो ऑनलाइन ट्यूशन आपके लिए सबसे अच्छा करियर विकल्प होगा। इन दिनों छात्र ऑनलाइन माध्यम से सीखने के लिए भी उत्सुक हैं। आप प्राथमिक विद्यालय से लेकर हाई स्कूल तक के बच्चों को पढ़ा सकते हैं। ऑनलाइन ट्यूशन न केवल एक आकर्षक करियर है, बल्कि नौकरी में संतुष्टि भी देता है।
these are many options for women from work from home jobs during lockdown

सोशल मीडिया मार्केटिंग:

  • सोशल मीडिया मार्केटिंग के जरिए  ब्रांड को मजबूत करने, बिक्री के बढ़ाने और वेबसाइट पर ट्रैफिक लाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते है। यदि आप डिजिटल मार्केटिंग में रुचि रखते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are many options for women from work from home jobs during lockdown

फ्रीलांस राइटिंग:

  • फ्रीलांस राइटिंग उन रिमोट जॉब्स में से एक है जिनकी भारी मांग है। आप विभिन्न प्रकार केे ऑनलाइन कंटेंट लिखना शुरू कर सकते हैं जैसे - ब्लॉग पोस्ट, मैग्जीन के लिए लेख, वेबसाइट के लिए कंटेंट, ईबुक आदि। आपको यह पता लगाने की आवश्यकता है कि आप किस प्रकार का लेखन करना चाहती हैं और उसी के अनुसार क्लाइंट से संपर्क करें।
विज्ञापन
these are many options for women from work from home jobs during lockdown

ट्रांसक्रिप्शनिस्ट:

  • ट्रांसक्रिप्शनिस्ट एक पेशेवर टाइपिस्ट है जो ऑडियो रिकॉर्डिंग्स को सुनता है और इसे टेक्स्ट फॉर्मेट में परिवर्तित करता है। एक ट्रांसक्रिप्शनिस्ट को सटीक होने की आवश्यकता है, इसलिए आपको विवरणों पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता है।

इस जॉब के लिए आपकी टाइपिंग की गति तेज होनी चाहिए। इस जॉब का यह फायदा है कि आप जितनी तेजी से टाइप करते हैं, उतना ही ज्यादा आप कमाते हैं। आप चिकित्सा, कानूनी और जनरल ट्रांसक्रिप्शन के क्षेत्र में सेवा दे सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed