Telangana DCCB Staff Assistant Vacancy 2025: तेलंगाना राज्य सहकारी बैंक ने स्टाफ असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक घोषणा की है। इस भर्ती के माध्यम से हैदराबाद, करीमनगर, खम्मम, महबूबनगर, मेडक और वारंगल के विभिन्न जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों (DCCB) में कुल 225 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
{"_id":"68f48791e6b9cbb733048cdc","slug":"telangana-dccb-recruitment-2025-225-staff-assistant-vacancies-open-for-graduates-2025-10-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Job 2025: इस सूबे में निकलीं बैंक की ढेरों नौकरियां, स्नातक पास करें आवेदन; जानें जरूरी शर्तें और वैकेंसी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Bank Job 2025: इस सूबे में निकलीं बैंक की ढेरों नौकरियां, स्नातक पास करें आवेदन; जानें जरूरी शर्तें और वैकेंसी
Sun, 19 Oct 2025 12:20 PM IST
शाहीन परवीन
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Sun, 19 Oct 2025 12:20 PM IST
सार
Bank Vacancy 2025: तेलंगाना में बैंक ने स्टाफ असिस्टेंट के पदों पर 225 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली है। स्नातक पास उम्मीदवार नीचे दी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs)
- फोटो : freepik
- फोटो : Amar Ujala Graphics
श्रेणीवार आयु सीमा
| वर्ग | आयु सीमा (01.10.2025 तक) |
|---|---|
| सामान्य | 18 से 30 वर्ष |
| एससी/एसटी/बीसी/ईडब्ल्यूएस | 18 से 35 वर्ष |
| शारीरिक रूप से विकलांग (सामान्य) | 18 से 40 वर्ष |
| शारीरिक रूप से विकलांग (एससी/एसटी/बीसी/ईडब्ल्यूएस) | 18 से 45 वर्ष |
| पूर्व सैनिक | 50 वर्ष तक |
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता)
- फोटो : freepik
शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार ने कम से कम 10वीं कक्षा तक तेलुगु विषय का अध्ययन किया होना चाहिए, ताकि राज्य की स्थानीय भाषा पर पर्याप्त पकड़ हो। यह शर्त बैंक के संचालन और स्थानीय ग्राहकों के साथ संवाद में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
देखें रिक्तियों का विवरण
| क्षेत्र (DCCB) | रिक्ति संख्या |
|---|---|
| हैदराबाद | 32 |
| करीमनगर | 43 |
| खम्मम | 99 |
| महबूबनगर | 9 |
| मेडक | 21 |
| वारंगल | 21 |
| कुल | 225 |
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
आवेदन शुल्क
तेलंगाना राज्य सहकारी बैंक भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीसी और एक्स-सर्विसमैन (XSM) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि सामान्य (General), बीसी (BC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।