फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSC MTS 2021 : जल्द जारी होगी एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना, 10वीं पास के लिए ढेरों नौकरियां

Fri, 05 Feb 2021 04:54 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Fri, 05 Feb 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
SSC MTS Notification 2021 to be released shortly today
कर्मचारी चयन आयोग

SSC MTS : एसएससी यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ की बंपर भर्तियां की जानी है। इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी शुक्रवार, 05 फरवरी को आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा। एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के जरिये केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभागों और सेवा संस्थानों में मल्टी टास्किंग और नॉन टेक्निकल स्टाफ के पदों पर भर्तियां की जाती हैं।  

SSC MTS Notification 2021 to be released shortly today
प्रतिकात्मक रूप - फोटो : Social Media

अधिसूचना में हुई देरी 
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट  ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस ही के साथ परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होते ही योग्य उमीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, एसएससी एमटीएस के कैलेंडर के अनुसार नोटिफिकेशन 02 फरवरी को जारी होना था और आवेदन 18 मार्च, 2021 तक चलनी थी। लेकिन कुछ कारणों इसमें देरी हुई है। 

SSC MTS Notification 2021 to be released shortly today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

एसएससी ने जारी किया था नोटिस 
इस संबंध में एसएससी की ओर से 29 जनवरी, 2021 को एक नोटिस जारी करते हुए  कहा था कि मल्टी टास्किंग (नॉनटेक्निकल) स्टाफ एग्जामिनेशन -2020 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि नोटिस ऑफ मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा, 2020 की अधिसूचना जो 02.02.2021 को प्रकाशित होने वाली है, अब 05.02.2021 को प्रकाशित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
SSC MTS Notification 2021 to be released shortly today
एसएससी - फोटो : अमर उजाला

योग्यता एवं पात्रता 
एसएससी एमटीएस परीक्षा में आवेदन के लिए मूल आवश्यकता उम्मीदवार का 10वीं पास होना है। साथ ही सभी उम्मीदवार 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों तो एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा-2020 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसमें नियमित बोर्ड के साथ ही ओपन स्कूल से 10वीं कक्षा की समकक्ष परीक्षा पास करने वाले भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठेंगे, वे भी परीक्षा आवेदन के योग्य हैं, बशर्ते उनकी उम्र 18 वर्ष से  25 वर्ष के मध्य हो। दूसरी तरफ आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है। अधिक जानकारी लेने के लिए ssc.nic.in पर विजिट कर सकते है !

विज्ञापन
SSC MTS Notification 2021 to be released shortly today
ssc

पदों का विवरण 
आमतौर पर एसएससी एमटीएस परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों के विवरण, मंत्रालयों एवं विभाग में रिक्तियों की संख्या के अनुसार तय होते हैं। इसलिए, रिक्तियों की संख्या परीक्षा अधिसूचना के बाद जारी की जा सकती है। पिछले तीन वर्षों की बात करें तो रिक्तियों की संख्या घटती बढ़ती रही है। जहां वर्ष 2017 में 8,300, 2018 में 10,674 तो वहीं 2019 में 9,069 रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed