SSC Chsl Recruitment 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC - Staff Selection Commission) द्वारा वर्ष 2020 में संयुक्त उच्च माध्यमिक स्तर (CHSL - Combine Higher Secondary Level) की भर्ती परीक्षा आयोजित होने वाली है। इसके जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में नौकरी का मौका मिलेगा। एसएससी सीएचएसएल (SSC CHSL 2019 -20) के तहत विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। ध्यान दें कि अब आयोग ने पदों की जानकारी भी जारी कर दी है। उम्मीदवारों के लिए चार हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। पदों पर आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक के साथ-साथ आवेदन लिंक भी खबर में आगे की स्लाइड्स में दिए जा रहे हैं। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
{"_id":"5e15751d8ebc3e87e618c565","slug":"ssc-chsl-12th-recruitment-2020-vacancies-details-available-know-about-posts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SSC: 12वीं पास के लिए 4,893 पदों पर भर्तियां, सैलरी पैकेज नौ लाख से ज्यादा","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC: 12वीं पास के लिए 4,893 पदों पर भर्तियां, सैलरी पैकेज नौ लाख से ज्यादा
Wed, 08 Jan 2020 11:52 AM IST
Garima Garg
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
ssc chsl
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Job
- फोटो : फाइल फोटो
SSC CHSL 2019-20 जरूरी तिथि-
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 3 दिसंबर 2019
- ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2020
- SSC CHSL 2019 चरण 1 परीक्षा तिथि: 16 से 27 मार्च 2020
JOB
शैक्षिक योग्यता:
12वीं पास उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल 2019 के लिए आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दिए लिंक से एसएससी सीएचएसएल 2019-20 आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ अच्छी तरह पढ़ें।आयु सीमा -
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।नोट- सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे करें आवेदन-
इच्छुक उम्मीदवार SSC CHSL 2019 भर्ती परीक्षा के लिए 3 दिसंबर से लेकर 10 जनवरी 2020 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जाने हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन का एक प्रिंट लेकर भविष्य के लिए संभालकर जरूर रखें।
विज्ञापन
वेतनमान
- लोअर डिवीजन क्लर्स / जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट - 19,900 से 63,200 रुपये तक
- पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट - 25,500 से 81,100 रुपये तक
- डाटा एंट्री ऑपरेटर - 25,500 से 81,100 रुपये तक
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE: सरकारी नौकरी के लिए हजारों पद खाली, 8वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए मौका