SSC CGL 2024 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल टियर-1 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in. (SSC CGL Answer Key 2024 Link) पर जाकर उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक (SSC Digialm Response Sheet) डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही आयोग ने इसके खिलाफ आपत्तियां भी मांगी हैं। उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो 6 अक्तूबर शाम 6 बजे तक खुली है। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी पर आपत्ति है तो वह नीचे बताए स्टेप्स को फोलो करके अपनी आपत्ति जमा कर सकता है।
CGL Answer Key 2024: सीजीएल की उत्तर कुंजी को कैसे देनी है चुनौती? ग्राफिक से समझिए पूरी प्रक्रिया
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:46 PM IST
सार
SSC CGL 2024 Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-1 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी को चुनौती देने की विंडो 6 अक्तूबर शाम 6 बजे तक खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन